{"_id":"57360dd84f1c1bb756919bd4","slug":"broken-ele-people-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटे बिजली के तार, लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटे बिजली के तार, लोगों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Fri, 13 May 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
टूटे बिजली के तार, लोगों ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के देवी रोड मार्ग पर घंटाघर चौराहा जाने वाले मार्ग पर बिछाई गई भूमिगत केबल के खुले तार से आए दिन हादसे हो रहे हैं। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने जाम लगाकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। करीब दो घंटे तक चले इस जाम को कोतवाली पुलिस ने खुलवाया।
नगर के देवी रोड पर भूमिगत केबल के तार सड़क के बाहर निकले हुए हैं। जिससे आए दिन यहां कोई न कोई जानवर करंट की चपेट में आकर घायल हो रहा है। साथ ही स्थानीय निवासियों और दुकानदारों में भय है। शुक्रवार सुबह नौ बजे क्षेत्रीय लोगों ने सड़क पर अवरोध डालकर जाम लगा दिया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थानीय निवासी रोबिन तिवारी ने बताया कि खुले तारों से कभी भी यहां हादसा हो सकता है। कई बार लोगों ने लाइनमैन को 200-200 रुपये देकर तारों को सही कराया लेकिन कुछ दिनों बाद ही केबल फिर से कट जाती है। स्थानीय निवासी राघवेंद्र ने बताया कि मोहल्ले में लट्ठों पर लगी केबल घर की छत को छू रही है जिससे मकान में करंट दौड़ रहा है। करीब दो घंटे तक जाम लगाकर नारेबाजी कर लोगों ने विभागीय अधिकारियों से समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझाया। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने जाम खोल दिया।