{"_id":"58246b584f1c1bf77eb3a209","slug":"bramhanaan-mein-ghar-mein-phata-desee-bam","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रह्मनान में घर में फटा देशी बम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रह्मनान में घर में फटा देशी बम
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Thu, 10 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
झोले में बम
- फोटो : ANI
थाना क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मनान में एक घर में देशी बम के धमाके के बाद मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए। धमाके में कोई भी परिवारीजन हताहत नहीं हुआ मगर घर में रखा कुछ सामान क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
ब्रहृमनान निवासी इरशाद मुखिया बुधवार रात करीब 11.30 बजे सोने के लिए कमरे में चला गया। छोटा पुत्र इकरार बाहर कमरे में सो रहा था। तभी किसी अराजक तत्व ने रोशनदान से देशी बम फेंक दिया। जमीन पर गिरते ही बम में हुए धमाके की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए। इरशाद के घर में अफरा-तफरी का माहौल था। उसके घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कमरे में रखी एलईडी, घड़ी आदि क्षतिग्रस्त हो गए थे। कमरे में सो रहा इकरार दहशत में नजर आ रहा था, हालांकि उसे कोई चोट नहीं आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवारीजनों से बात की। इरशाद ने बताया कि वर्ष 2013 में उससे मोबाइल पर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। ऐसा न करने पर पुत्र की पकड़ करने की धमकी भी दी गई थी। पुलिस ने काफी देर तक देशी बम फेंकने वाले का पता लगाने की कोशिश की मगर कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह का कहना है कि यह किसी अराजक तत्व की हरकत है। जल्द ही उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।