फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   braahman samaaj ne hamesha badalee nirankush satta: raajendranaath

ब्राह्मण समाज ने हमेशा बदली निरंकुश सत्ता: राजेंद्रनाथ

Thu, 16 Feb 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Thu, 16 Feb 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
braahman samaaj ne hamesha badalee nirankush satta: raajendranaath
सभा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
देश और प्रदेश की सत्ता जब भी निरंकुश हुई है तो उसे बदलने का कार्य ब्राह्मण  समाज ने किया है। राजनीतिक दल चुनाव के समय ब्राह्मण समाज का वोट हासिल करने के बाद सत्ता में आने पर उनका ही उत्पीड़न करते हैं। यह बातें अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्टेशन रोड स्थित एक मैरिज होम में प्रेस वार्ता में कहीं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा जो समाज संगठित नहीं होता वह उत्थान नहीं कर पाता है। सभी राजनीतिक दल ब्राह्मणों का वोट तो चाहते हैं मगर चुनाव के समय उनको टिकट देने से कतराते हैं। सपा, कांग्रेस और भाजपा ने इस बार संख्या बल के आधार पर भी टिकटें नहीं दी हैं। उन्होंने कहा जिले के एक विधायक जो पंाच साल पहले बाइक से चलते थे। पांच साल में ही करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन गए हैं। उनके समर्थकों ने ब्राह्मणों की जमीनों तथा मकानों पर कब्जे किए हैं। प्रदेश को गुंडाराज और अराजकता से मुक्त कराना है तो अन्याय के खिलाफ संगठित होकर मतदान करना होगा। उन्होंने गोपालनगर निवासी किशन दुबे को संगठन का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया। इस मौके पर राष्ट्रीय मुख्य महासचिव वीरेंद्र कुमार मिश्र, राष्ट्रीय सचिव सीपी मिश्र, प्रदेश प्रभारी परशुराम सेना पुनीत दुबे, कुंजबिहारी, अंकुर शुक्ला, ब्रहमचारी दुबे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed