फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   boy swinging on swing died due to noose around his neck In Mainpuri

UP News: घर के बाहर झूला झूल रहे बालक के गले में फंदा कसने से मौत, मची चीख पुकार

Mon, 21 Aug 2023 09:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 21 Aug 2023 09:06 PM IST
सार

मैनपुरी में घर के बाहर झूला झूल रहे बालक के गले में फंदा कसने से उसकी मौत हो गई। घरवालों को जानकारी हुई तो चीख पुकार मच गई। दो बहनों के बाद इकलौटा बेटा था। 

विज्ञापन
boy swinging on swing died due to noose around his neck In Mainpuri
Mainpuri News: हर्ष का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की शाम घर के बाहर झूला झूल रहे एक बालक के गले में रस्सी कस गई। बालक निढाल होकर जमीन पर गिर गया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया। खबर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 
विज्ञापन


घटना घिरोर थाना क्षेत्र के चापरी गांव की है। गांव निवासी सतेंद्र यादव प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनका आठ वर्षीय पुत्र हर्ष यादव सोमवार की शाम घर के बाहर नीम के पेड़ पर पड़े झूले पर झूल रहा था। आसपास कोई नहीं था। इस बीच अचानक झूला एक ओर झुक गया और हर्ष के गले में रस्सी का फंदा कसता चला गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: स्कूल गई सातवीं की छात्रा का खेत पर इस हाल में मिला शव, कपड़े थे अस्त-व्यस्त; देखकर चीख पड़े परिजन
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कुछ ही देर में उसका शरीर निढाल होकर नीचे आ गिरा। जैसे ही परिजन को जानकारी हुई तो चीख पुकार मच गई। आनन फानन परिजन बच्चे को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही माता पिता के होश उड़ गए। हादसे में बालक की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: महिला ने युवक से कराई किशोरी की दोस्ती...फिर घर बुलाकर कराया गंदा काम, पिता ने लगाई न्याय की गुहार
 

करीब आधा घंटा बाद हो सकी जानकारी

गांव चापरी निवासी हर्ष यादव के घर के बाहर सावन में झूला पड़ा था। वह रोजाना उस झूले पर झूलता था। बच्चे के घर के पास होने के चलते परिजन भी बेफिक्र रहते थे। लेकिन सोमवार को हर्ष के साथ जो घटना हुई। उसने सभी के होश उड़ा दिए। हर्ष घर के बाहर झूलते समय हादसे का शिकार हो गया। गले में कसा फंदा निकलने के बाद वह काफी देर तक नीचे जमीन पर पड़ा रहा। करीब आधा घंटा बाद परिजन को इसकी जानकारी हो सकी। शायद तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

यह भी पढ़ेंः- कैशियर ही निकला खलनायक: सहकारी बैंक में ग्राहकों के खाते से किया 16 लाख रुपये का गबन, जांच में मिला दोषी
 

ममता का रो-रोकर बुरा हाल

ग्रामीणों ने बताया कि हर्ष बेहद हंसमुख और मां ममता का लाडला था। बच्चे का स्वभाव ऐसा था कि आसपास के लोग भी उसे पसंद करते थे। दो बड़ी बहनों के बाद वह माता-पिता का इकलौता पुत्र था। ममता तो उस पर जान छिड़कती थी। सोमवार को हादसे ने ममता से हर्ष को हमेशा के लिए छीन लिए। बेटे के इस तरह चले जाने से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार बार बेटे का नाम पुकार रही है। आंखो से आंसू थमने का नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed