फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   young man befriended teenager In Mainpuri then made physical relations with her on pretext of marriage

Mainpuri: महिला ने युवक से कराई किशोरी की दोस्ती...फिर घर बुलाकर कराया गंदा काम, पिता ने लगाई न्याय की गुहार

Mon, 21 Aug 2023 05:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 21 Aug 2023 05:55 PM IST
सार

मैनपुरी में महिला ने युवक से किशोरी की दोस्ती कराई। फिर अपने ही घर बुलाकर दोनों में शारीरिक संबंध बनवाए। अब किशोरी के गर्भवती होने पर किनारा कर लिया। 

विज्ञापन
young man befriended teenager In Mainpuri then made physical relations with her on pretext of marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में नाबालिग किशोरी को महिला ने पहले अपने जाल में फंसाया। इसके बाद एक युवक से उसकी दोस्ती करा दी। शादी का झांसा देकर युवक ने शारीरिक संबंध बनाए। फिर दोनों घर छोड़ कर चले गए। पुलिस ने उन्हें ढूंढ निकाला है। बिना कार्रवाई आरोपी को छोड़ दिया। पीड़िता दो माह की गर्भवती है। पीड़िता ने एसपी से आरोपी और धोखा देने वाली महिला के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


मामला थाना कुर्रा क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी अनुसूचित जाति की किशोरी ने बताया कि गांव की ही रहने वाली एक महिला ने पहले तो उस से मेलजोल बढ़ाया। शादी का झांसा देकर थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव भांवत निवासी एक युवक से मिलाया। महिला ने अपने ही घर पर किशोरी व युवक के बीच शारीरिक संबंध बनवाए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मथुरा पहुंचे गदर-2 के निर्माता अनिल शर्मा: बोले- फिल्म ऐसी बनाओ कि चलती रहे और लोगों के दिलों में भी बसी रहे

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 24 जुलाई को उसे व युवक को गांव से भगा दिया। आरोपी उसे लेकर जालंधर पंजाब चला गया। वहां भी किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इधर पीड़िता के पिता की ओर से थाना कुर्रा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कुछ दिन बाद पुलिस दोनों को जालंधर से पकड़ कर ले आई। 

यह भी पढ़ेंः- छेड़छाड़ का विरोध करने पर दरोगा पुत्र का तांडव: किशोरी को पीटा और घर पर किया पथराव; पुलिस से की धक्का-मुक्की

पीड़िता ने सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर बताया कि दो तीन दिन दोनों को थाने में रखा। इसके बाद आरोपी को छोड़ दिया गया। आरोपी महिला को भी नहीं पकड़ा। दरोगा ने उसका मेडिकल तक नहीं कराया। बताया कि वह दो माह की गर्भवती है। आरोपी उस पर समझौता का दबाव बना रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः- सात खतरनाक महिलाएं: मथुरा के मंदिरों में पलक झपकते ही दर्शनार्थियों का सामान करतीं पार, कारनामे उड़ा देंगे होश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed