{"_id":"1c52cf92d118f1b903036bd7281f4f80","slug":"boy-shooted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को गोली से उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को गोली से उड़ाया
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Wed, 28 Jan 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रंजिश को लेकर थाना दन्नाहार क्षेत्र में युवक की गोलियों से भून दिया।
युवक के चेहरे और सिर पर आधा दर्जन से अधिक गोलियां मारी गई हैं। मृतक की
पत्नी ने पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मदन सिंह चौहान, उनके भाई, तीन पुत्रों
और एक अन्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला श्रंगार नगर निवासी शिवनाथ सिंह चौहान के
पुत्र बिल्लू चौहान (32) का शव बुधवार को सुबह करीब साढे़ दस बजे थाना
दन्नाहार क्षेत्र में ग्राम दलीपुर सथिनी की रेलवे क्रासिंग के समीप खेतों
में पाया गया। बिल्लू के चेहरे और सिर में आधा दर्जन से अधिक गोलियों के
निशान मिले। जिससे चेहरा पूरी तरह से उड़ गया। सड़क पर बिल्लू की सफारी
कार संख्या एचआर51एसी/7873 लावारिस हालत में खड़ी थी। ग्रामीणों ने शव
पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। वहीं ग्राम सथिनी के कुछ लोग बिल्लू की
गाड़ी को पहचानते थे तो उन्होंने यह सूचना बिल्लू के पिता को दे दी। घटना
की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे
बिल्लू के पिता शिवनाथ और परिवार के लोगों ने शव की शिनाख्त की।
सफारी के अंदर भी खून के छींटे मिले हैं। सड़क से खेतों की ओर कई लोगों के जूतों के निशान और खून की छींटे पाए जाने और गेहूं के खेत में गिरे होने से अनुमान लगाया जा रहा है कि मरने से पहले बिल्लू ने हत्यारों का काफी विरोध भी किया था। सड़क से करीब 400 मीटर दूर बिल्लू का शव मिला है। शव के समीप ही किसी के जूते और सफारी की चाबी मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके पर काफी भीड़ जमा थी।
बिल्लू की शादी दो वर्ष पूर्व ही हुई थी। उसकी पत्नी भावना और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। एक साल का पुत्र सक्षम मां को रोता देख रोने लगता। देर शाम बिल्लू की पत्नी भावना ने थाना दन्नाहार में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मदन सिंह चौहान, उनके भाई बंटी चौहान, पुत्र रमन, शिवम, पवन और शिवम के मित्र लालू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह लोग मंगलवार की देर शाम घर आए थे और बिल्लू को एक शादी में ले जाने की बात कहकर ले गए थे। बिल्लू के पिता ने बताया कि करीब 10 साल पूर्व ग्राम कांकन में प्रधानी के चुनाव मेें उन्होंने मदन के खिलाफ प्रचार किया था इससे मदन रंजिश मानते थे।
बिल्लू के खिलाफ भी कई मामले हैं दर्ज
मृतक बिल्लू का भी आपराधिक इतिहास है। बिल्लू और उसके भाई गुड्डू के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। गुड्डू तो जिला जेल में निरुद्ध है।
फोरेंसिक टीम ने लिए नमूने
घटना के बाद मौके पर पहुंची फोरेंसिक विभाग की टीम ने सफारी गाड़ी में मिले खून के निशान के फिंगर प्रिंट के नमूने लिए हैं। घटना की सूचना मिलने पर शहर और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।