फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   boy came with marriage proposal shot girl and ran away in bhogaon

UP: रिश्ता लेकर पहुंचे परिजन...कमरे में बात करने गए लड़का-लड़की, तभी आई गोली की आवाज; खून से सनी मिली युवती

Wed, 28 May 2025 07:06 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 28 May 2025 07:06 PM IST
सार

शादी के लिए लड़की देखने पहुंचे युवक ने बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। युवती के सिर में गोली मार दी। परिजन कुछ समझ पाते इससे पहले ही माैके से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
boy came with marriage proposal shot girl and ran away in bhogaon
माैके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के भोगांव के गांव भैंसरौली स्थित मैरिज होम में बुधवार को सिरफिरे ने युवती के सिर में गोली मार दी। सिरफिरे युवक और उसके परिजन लड़की से रिश्ते की बात करने आए थे। यहां लड़की के शादी से इन्कार पर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। युवती को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला राम सहाय निवासी रघुवीर सिंह की बेटी दीपिका के रिश्ते की बात थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव सगामई निवासी अमुख के साथ चल रही थी। बुधवार शाम को रघुवीर परिजन संग पुत्री को भैंसरोली स्थित मैरिज होम में लेकर पहुंचे। अमुख भी मामा बालिस्टर सिंह व ममेरे भाई संतोष के साथ आया था। 
विज्ञापन


शादी की बात हो रही थी। तभी लड़का-लड़की बात करने अलग कमरे में चले गए। वहां दीपिका ने शादी करने से मना कर दिया। इस पर अमुख ने तमंचे से दीपिका के सिर में गोली मार गी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो देखा दीपिका लहूलुहान होकर गिर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-पनवारी कांड: जिस मामले में भाजपा विधायक हुए थे बरी, 34 साल बाद उसमें 36 को सुनाई गई सजा...रो पड़े बुजुर्ग


 
Trending Videos

आरोपी अमुख वहां से भाग चुका था। परिजन ने युवती को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया। सूचना पर एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। युवती के परिजन से बातचीत कर घटना की जानकारी ली।

शादी की बात करने तमंचा लेकर पहुंचा
पुलिस इस तहकीकात में जुटी है अमुख और दीपिका के बीच अकेले में ऐसी क्या बात हुई, क्यों दीपिका ने शादी से मना किया। इसके बाद अमुख ने उसे गोली मार दी। पुलिस यह भी जानने में जुटी है कि अमुख अपने रिश्ते के लिए आया था तो वह तमंचा को लेकर क्यों आया। 

 

अमुख का पुराना आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। उसके परिजन व रिश्तेदारों को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। इधर, अमुख घटनास्थल पर ही अपनी बाइक को छोड़कर भाग गया। उसकी बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया हैै।

एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों परिवार के लोगों के बीच शादी को लेकर बातचीत चल रही थी। लड़की के शादी से मना करने पर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है। गोली युवती के सिर को छूते हुए निकली है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। अमुख की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed