फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Bomb-bomb naive today Gunjenge Jaykare

आज से गूंजेंगे बम-बम भोले के जयकारे

Tue, 19 Jul 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 19 Jul 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
श्रावण मास बुधवार से शुरू हो रहे हैं। इसके चलते शिवालय सज रहे हैं। 25 जुलाई को सावन का पहला सोमवार होगा। अधिकारियों ने मंदिरों के आसपास सफाई व्यवस्था शुरू करने के निर्देश पालिका अधिकारियों को दिए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी पुलिस-प्रशासन ने रूट मैप बनाना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


श्री भीमसेन मंदिर में हजारों श्रद्धालु पूजा अर्चना के साथ कांवड़ भी चढ़ाने पहुंचेंगे। मंदिर कमेटी के अनुसार सावन के पहले सोमवार को मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। भगवान भीमसेन की फूलों से सजावट होगी। इसके अलावा श्री चांदेश्वर आश्रम, मां शीतला देवी मंदिर, श्री एकरसानंद आश्रम, बाबा रघुवीर दास जी मंदिर आदि में भी सावन के सोमवार को भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। मंदिरों को जाने वाले मार्गों पर पुलिस की व्यवस्था की जाएगी। एसपी देवरंजन वर्मा के अनुसार श्री भीमसेन मंदिर में सर्वाधिक भक्तों की भीड़ को देखते हुए पर्याप्त पुलिस के जवानों को तैनात किया जा रहा है। इसके अलावा सीओ सिटी और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भी भ्रमण करते रहेंगे। वहीं नगरपालिका अध्यक्ष साधना गुप्ता ने भी चूना, पानी, लाइट आदि की व्यवस्था सुचारु कराने के निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिए हैं। 
विज्ञापन


करहल के मंदिर मोटामल महाराज, बाग वृंदावन, वनखंडेश्वर, भांवत स्थित शिवालय को आकर्षक ढंग से सजाने का काम शुरू कर दिया गया है। इन मंदिरों में सुबह से देर रात तक दर्शनार्थियों की भीड़ रहेगी। भोगांव के सोमेश्वरनाथ मंदिर, छोटा बाजार स्थित शिव मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर, जगतनगर स्थित शिव मंदिर, रेलवे क्रासिंग स्थित शिव मंदिरों में भी श्रावण मास को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इन सभी मंदिरों पर हजारों दर्शनार्थी पहुंचते हैं। बेवर के कपिलमुनि आश्रम, गीता आश्रम, विदुर आश्रम, गग्गरपुर आश्रम में सजावट का कार्य चल रहा है। यहां पहले सोमवार को हजारों भक्त पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed