फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   bollywood Actor Shreyas Talpade Booked UP Police registers FIR against Investment Scam

UP: श्रेयस तलपड़े के खिलाफ यूपी पुलिस ने दर्ज की FIR, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई; जानें क्या है पूरा मामला

Wed, 11 Feb 2026 11:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 11 Feb 2026 11:33 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में भोगांव पुलिस ने श्रेयस तलपड़े समेत 12 लोगों के खिलाफ लाखों रुपये के निवेश घोटाले के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।  स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी कि उन्हें अच्छे रिटर्न का लालच देकर पैसे निवेश करवाए गए, लेकिन वे वापस नहीं मिले।
 

विज्ञापन
bollywood Actor Shreyas Talpade Booked UP Police registers FIR against Investment Scam
श्रेयस तलपड़े - फोटो : इंस्टाग्राम@shreyastalpade27

विस्तार

 भोले-भाले लोगों से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की राशि जमा कर उनसे धोखाधड़ी की गई। लोगों का पैसा लेकर कस्बे में सागा ग्रुप की ओर से संचालित एलयूसीसी बैंक 2024 में भाग गई। इस मामले की शिकायत लोगों ने पुलिस से की, लेकिन कोई सुनवाई न होने पर लोगों ने न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन

इसके बाद न्यायालय के आदेश पर ग्रुप के संचालक उसकी पत्नी और मशहूर फिल्म अभिनेता श्रेयस तलपड़े सहित 12 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।

मोहल्ला मिश्राना निवासी विकास तिवारी की ओर से न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार सागा ग्रुप के संचालक समीर अग्रवाल और उनकी पत्नी सानिया अग्रवाल निवासी नवी मुंबई महाराष्ट्र की संचालित एलयूसीसी बैंक की स्थानीय शाखा भोगांव कस्बे में वर्ष 2015 में खोली गई थी, इस बैंक में उसके साथ अन्य लोगों ने भी निवेश किया था। विकास ने बताया कि बैंक में निवेश की गई, धनराशि को समीर अग्रवाल से वापस मांगा गया, उसने धनराशि देने से मना कर दिया, इसके साथ ही कहा कि झूठे मुकदमे में फंसा दूंगा। इसके बाद जब सभी पीड़ितों ने दबाव बनाया तो 2024 में बैंक बंद हो गई।
विज्ञापन

बैंक में निवेशकों की ओर से जमा की गई धनराशि के सारे दस्तावेज उनके पास मौजूद है। बैंक के बंद होने के बाद निवेदक परेशान होने लगे और इधर-उधर भटकने लगे।




इसके बाद उन्होंने समीर अग्रवाल सहित अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाना भोगांव में शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने उनकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की। पुलिस से सुनवाई न होने के बाद पीड़ित न्यायालय की शरण में पहुंचे। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर थाना कोतवाली में समीर अग्रवाल, सानिया अग्रवाल, आरके शेट्टी फंड मैनेजर, संजय मुदगिल, शबाब हुसैन, फिल्म स्टार श्रेयस तलपड़े, नरेंद्र नेगी, पंकज अग्रवाल, सुप्रिया, अनुज जैन, अजय श्रीवास्तव और अरविंद त्रिपाठी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है क्षेत्राधिकारी भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी के अनुसार न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी की दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलमाल जैसी मशहूर फिल्मों में काम कर चुके बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े कंपनी से जुडे़ है। इसके अलावा अन्य लोग भी बॉलीवुड से जुड़े हुए हैं। सभी को कंपनी में अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। कंपनी पर इससे पहले भी कई प्राथमिकी दर्ज है, जिसमें जिला जालौन व अन्य जिले शामिल है। बताया कि पूरे भारत में कंपनी के ऊपर करीब 450 प्राथमिकी दर्ज हो चुकी हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed