फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   body of missing girl was found floating in Lower Ganga Canal in Mainpuri

Mainpuri News: नहर में उतराती मिली दो दिन से लापता युवती की लाश, खबर मिली तो घर में मची चीख पुकार

Wed, 02 Oct 2024 12:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 02 Oct 2024 12:53 PM IST
सार

मैनपुरी में दो दिन से लापता युवती की लाश नहर में उतराती मिली। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
body of missing girl was found floating in Lower Ganga Canal in Mainpuri
नहर (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार की सुबह लापता युवती की लाश लोअर गंग नहर में मिली। लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को बाहर निकलवाया। उसकी पहचान कराई। 

विज्ञापन


घटना दन्नाहार थाना क्षेत्र के सीतापुर गांव के पास की है। यहां लोअर गंगा नहर में एक युवकी की लाश उतरा रही थी। लोगों ने देखा तो भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश बाहर निकलवाई। इसकी पहचान औंछा थाना क्षेत्र के नगला सलेही गांव निवासी करिश्मा (20) के रूप में हुई। 
विज्ञापन


खबर पाकर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि सोमवार को करीब 8 बजे बेटी घर से निकल गई थी। इसके बाद कहीं पता नहीं चला। वह मौत का कारण नहीं बता सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed