{"_id":"66fcf4f9e068ae7b36059c03","slug":"body-of-missing-girl-was-found-floating-in-lower-ganga-canal-in-mainpuri-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: नहर में उतराती मिली दो दिन से लापता युवती की लाश, खबर मिली तो घर में मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: नहर में उतराती मिली दो दिन से लापता युवती की लाश, खबर मिली तो घर में मची चीख पुकार
Wed, 02 Oct 2024 12:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 02 Oct 2024 12:53 PM IST
सार
मैनपुरी में दो दिन से लापता युवती की लाश नहर में उतराती मिली। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
नहर (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार की सुबह लापता युवती की लाश लोअर गंग नहर में मिली। लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को बाहर निकलवाया। उसकी पहचान कराई।
विज्ञापन
घटना दन्नाहार थाना क्षेत्र के सीतापुर गांव के पास की है। यहां लोअर गंगा नहर में एक युवकी की लाश उतरा रही थी। लोगों ने देखा तो भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश बाहर निकलवाई। इसकी पहचान औंछा थाना क्षेत्र के नगला सलेही गांव निवासी करिश्मा (20) के रूप में हुई।
विज्ञापन
खबर पाकर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि सोमवार को करीब 8 बजे बेटी घर से निकल गई थी। इसके बाद कहीं पता नहीं चला। वह मौत का कारण नहीं बता सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन