{"_id":"6a5e6290861ce917930909b7","slug":"bloody-clash-between-two-groups-over-a-land-dispute-youth-shot-dead-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-163216-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, युवक की गोली मारकर हत्या
Mon, 20 Jul 2026 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
फोटो21 छोटा हर्राजपुर में हुई घटना के बाद जानकारी लेते डीएम और एसपी। संवाद
किशनी। थाना क्षेत्र के गांव छोटा हर्राजपुर में रविवार रात एक जमीन के विवाद ने दो पक्ष के बीच खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जमकर लाठी-डंडा चले, फरसा और कुल्हाड़ी से वार किए गए। एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। तीन घायलों का इलाज चल रहा है। घटना के बाद डीएम-एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। घटना के बाद गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
गांव छोटा हर्राजपुर के रहने वाले राजेंद्र सिंह चौहान और शेरपाल सिंह भदौरिया के बीच खेत की मेड़ व सरकारी बचत भूमि को लेकर रंजिश चली आ रही है। रविवार रात रंजिश के चलते दोनों पक्ष के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया और जमकर लाठी-डंडा चले, ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। हमले में शेरपाल के 18 वर्षीय भतीजे दीपांशू को गोली मार दी गई। हमले में उनके पक्ष के हिमांशू, अरविंद और कुलदीप भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया, वहां से पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। वहीं चिकित्सक ने दीपांशू को मृत घोषित कर दिया।
छोटा हर्राजपुर में जमीन के विवाद में हुए खूनी संघर्ष व एक युवक की हत्या की जानकारी मिलने के बाद डीएम डॉ़ इंद्रमणि त्रिपाठी, एसपी गणेश प्रसाद साहा पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। मृतक के परिजन व प्रत्यक्षदर्शियों से घटना के बारे में जानकारी ली। घटना के बाद पनपे तनाव को देखते हुए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। घटना की प्राथमिकी शेरपाल के बड़े भाई अशोक भदौरिया ने दर्ज कराई, बताया कि छोटे भाई शेरपाल सिंह व उनकी पत्नी अनीता देवी के नाम एक कृषि भूमि है, इसी गाटा में मोहित चौहान की मा संतोष कुमारी के नाम 25 डेसीमल भूमि है। विपक्षी उनके हिस्से की दो बीघा जमीन पर कब्जा किए हैं। एसडीएम से शिकायत के बाद 16 जुलाई को राजस्व टीम ने पैमाइश की, मोहित पक्ष इससे सहमत नहीं था। इसी रंजिश के चलते मोहित, धर्मेंद्र उर्फ दीपक, भूपेंद्र चौहान, शैलेंद्र चौहान, राजा सिंह ने हमला किया, खाना खा रहे कुलदीप को खींच कर घर के बाहर ले जाकर पीटने लगे। पुत्र हिमांशू, भतीजा दीपांशू और अरविंद को बचाने गए तो जान से मारने की नीयत से गोलियां चला दीं। लोगों को एकत्रित होता देख हमलावर भाग गए। भतीजे दीपांशू की हमले में मौत हो गई। अन्य तीनों घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
-- -- --
वर्जन
छोटा हर्राजपुर में हुई घटना में मोहित को पुलिस ने हिरासत में लिया है, मारपीट में वह भी घायल हुआ है, पुलिस निगरानी में इलाज कराया जा रहा है। शेष हमलावरों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं। - अरुण कुमार सिंह, एसपी सिटी