{"_id":"592f00094f1c1b432bbdb20d","slug":"bike-thieves-caught-the-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोरों का गिरोह पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक चोरों का गिरोह पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Wed, 31 May 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
बाइक चोरों का गिरोह पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में जिले से वाहन चोरी करने वाले नौ शातिर अपराधियों को पकड़ा है। वाहन चोरों के पास आठ बाइक भी बरामद हुई हैं। एसपी की ओर से सभी के विरुद्ध गैंगेस्टर की कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।
कोतवाली पुलिस ने मंगलवार शाम स्वाट टीम के साथ लोहिया पार्क के समीप वाहन चोर सुनील कुमार और दीपू निवासी गांव नगला सुखी थाना कुर्रा को पकड़ लिया। उनके कब्जे से एक बाइक बरामद हुई। पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि उक्त बाइक चोरी की है। अन्य साथियों की जानकारी मिलने के बाद स्वाट टीम प्रभारी दिवाकर सिंह और एसएचओ समरेश सिंह ने पुलिस बल के साथ पुसैना भट्टे के समीप दबिश दी। वहां तलाशी के दौरान पुलिस ने चोरी की अन्य सात बाइक बरामद की। कार्रवाई के दौरान सात अन्य वाहन चोर बंटू निवासी नगला झंडू, बिल्लू निवासी गांव अमानतपुर, दीपक निवासी गांव कृपालपुर और शिशुपाल निवासी गांव रंपुरा थाना कुर्रा, हरवीर निवासी गांव चतर, प्रदीप निवासी गांव डौडा और मुलायम सिंह निवासी गावं भगवतीपुर थाना करहल को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार दोपहर एसपी राजेश एस ने प्रेसवार्ता में बताया कि सभी गिरोह बंद अपराधी हैं। इनमें से कुछ बाइक चोरी करते हैं कुछ उनका सौदा करते हैं। सभी के विरुद्ध गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
आपराधिक इतिहास का पता लगा रही पुलिस
वाहन चोर गैंग पकडे़ जाने के बाद पुलिस अब वाहन चोरों का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुट गई है। वहीं बरामद बाइकों के बारे में संबंधित थाने से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
एसपी के आने से पहले भगाए फरियादी
कोतवाली में वाहन चोर गैंग गिरोह को पकडे़ जाने के बाद एसपी प्रेसवार्ता के लिए पहुंचे। उससे पहले ही पुलिसकर्मियों ने शिकायत करने आए फरियादियों को वहां से भगा दिया था।