फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   bike rider youth died while condition of his companion critical in collision with pickup in Mainpuri

Mainpuri: पिकअप ने बाइक में सामने से मारी टक्कर, युवक की मौत; साथी की हालत नाजुक

Sun, 21 Apr 2024 04:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 21 Apr 2024 04:56 PM IST
सार

पिकअप ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी की हालत नाजुक बताई जा रही है। 

विज्ञापन
bike rider youth died while condition of his companion critical in collision with pickup in Mainpuri
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की शाम पिकअप ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज, सैफई रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


एलाऊ थाना क्षेत्र के मधुपुरी गांव निवासी रोहित कुमार (30) तारापुर गांव स्थित बैंड में काम करता था। शनिवार को बुकिंग पर जाने के लिए वह वह साथी सोनू निवासी गांव उझानी, थाना सैफई, इटावा के साथ बाइक से जा रहा था। तारापुर गांव में सामने से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रोहित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज, सैफई रेफर कर दिया गया। रोहित के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे में युवक की मौत के बाद परिजन में चीख पुकार मची है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed