Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Jai Kumar and Karan Yadav selected for the North Zone cricket tournament

Mainpuri News: जय कुमार और करन यादव का नार्थ जोन क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन

Sat, 14 Nov 2026 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sat, 14 Nov 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Jai Kumar and Karan Yadav selected for the North Zone cricket tournament
मैनपुरी। नार्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता 2026-27 के लिए चित्रगुप्त महाविद्यालय के दो खिलाड़ियों जय कुमार और करन यादव का चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी बीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं। डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की पुरुष क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 16 नवंबर को लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित नार्थ जोन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। दोनों खिलाड़ियों के विश्वविद्यालय टीम में चयन होने पर महाविद्यालय में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय सचिव एवं प्रबंधक ओमप्रकाश सक्सेना और प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार कुदेशिया ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रो. संजय सिंह चौहान, डॉ. यतेंद्र सिंह, डॉ. नरेंद्र यादव, डॉ. नितिन श्रीवास्तव, ईशू सक्सेना, विशाल सक्सेना, विनीत सक्सेना ने दोनों खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार कुदेशिया ने दोनों चयनित खिलाड़ियों को ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed