फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Bhole baba authorized SC lawyer AP Singh for Hathras incident

हाथरस हादसा: भोले बाबा ने वकील एपी सिंह को किया नियुक्त, निर्भया कांड के आरोपियों और सीमा हैदर का लड़ चुके केस

Wed, 03 Jul 2024 11:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 03 Jul 2024 11:08 PM IST
सार

हाथरस हादसे के लिए भोले बाबा ने वकील एपी सिंह को अधिकृत किया है। एपी सिंह निर्भया कांड के आरोपियों और सीमा हैदर का केस लड़ चुके हैं।

विज्ञापन
Bhole baba authorized SC lawyer AP Singh for Hathras incident
हाथरस हादसा: भोले बाबा ने वकील एपी सिंह को किया अधिकृत - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के हाथरस में साकार विश्व हरि के समागम में भगदड़ से बड़ा हादसा हो गया। घटना के बाद बाबा मैनपुरी जिले के बिछवां स्थित आश्रम में आकर छिप गए। 29 घंटे के इंतजार के बाद बाबा का पहला बयान सामने आया है। बाबा ने चिट्ठी जारी करके मृतकों के प्रति गहरी संवेदनाएं होने की बात कही। घटना के बाद ये पहली बार है जब बाबा का कोई बयान सामने आया है। वहीं ये भी साफ हो गया है कि बाबा बिछवां स्थित आश्रम में ही रुके हुए हैं। 

विज्ञापन


बुधवार दोपहर 2 बजे के करीब हाथरस के सिकंदराराऊ में आयोजित साकार विश्व हरि के समागम के बाद भगदड़ मच गई थी। इसमें एक सैकड़ा से अधिक लोगों की जान चली गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद पूरे मामले पर नजर बनाए रहे। लेकिन घटना के बाद बिछवां आश्रम में छिपे बाबा का अब तक कोई बयान सामने नहीं आया था। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को 29 घंटे बाद शाम 7 बजे के करीब बाबा ने अपना लिखित संदेश जारी किया। अंग्रेजी में लिखे गए इस संदेश में मृतकों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करने के साथ ही घायलों के जल्द स्वास्थ्य होने की परमात्मा से प्रार्थना की बात लिखी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही हाथरस में हुए समागम में कुछ अराजकतत्वों के शामिल होने का आरोप लगाया। कहा इन अराजकतत्वों ने ही भगदड़ कराई। उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. एपी सिंह को अधिकृत किया है। पत्र पर नीचे बाबा का नाम और हस्ताक्षर भी किए गए हैं। 

बाबा की उपस्थिति पर संशय भी हुआ खत्म 

गुरुवार को दोपहर बाद से बिछवां स्थित आश्रम पर बाबा के होने को लेकर भी संशय था। पुलिस भी कुछ साफ बोलने के लिए तैयार नहीं थी। लेकिन आश्रम से बाबा द्वारा पत्र जारी किए जाने के बाद ये भी साफ हो गया है कि बाबा आश्रम में ही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed