{"_id":"572e29594f1c1b0f7e5cd1c2","slug":"between-mother-and-children-made-musical-chairs-contest","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बच्चों के बीच कराई म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बच्चों के बीच कराई म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Sat, 07 May 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
स्कूलों में मनाया गया मातृ दिवस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को नगर के विभिन्न स्कूलों में उत्साह के साथ मदर्स डे मनाया गया। मदर्स डे के मौके पर ग्रीटिंग कार्ड सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने कार्डों पर आकर्षक डिजाइन और कलाकृृति बनाकर अपने प्यार को उजागर किया।
किड्स केयर पब्लिक स्कूल में मदर्स डे पर स्कूल के प्रबंधक आकाश द्वीप वर्मा उर्फ रानू ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मां की ममता को यूं तो शब्दों में नहीं पिरोया जा सकता, लेकिन मदर्स डे पर हम अपने किसी भी यादगार तोहफे को देकर मदर्स डे को यादगार बना सकते है। उत्साह के साथ बच्चों ने मदर्स पर आयोजित प्रतियोगिता में सहभागिता की। बच्चों ने मनमोहक कार्ड बनाकर सभी को हतप्रभ किया। उपहार बनाने के साथ बच्चों ने मदर्स डे पर नृत्य की भी मनमोहक प्रस्तुति दी। इस दौरान रेनू साहू, प्रीती, गौरी, पिंकी, नेहा, ज्योति वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
एनआर पब्लिक स्कूल में भी मदर्स डे एवं रविन्द्र नाथ टैगोर नाथ का जन्मदिवस उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक विवेक राजपूत ने टैगोर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मातृ दिवस पर कार्डों पर बच्चों ने कलाकृतियां बनाकर अपने प्यार को बयां किया। कार्यक्रम के दौरान कुलदीप शर्मा, सलोनी, उर्वशी, मनी मौर्य, शादिया, अदिति पाराशर, तनिष्क सिंह, निकिता गौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
शहर के स्कूलों में मातृ दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों माताओं के बीच कई प्रतियोगिताएं कराईं।
अमन इंटरनेशनल स्कूल के किडजी कैंपस में मातृ दिवस का आयोजन किया गया। स्कूल की प्रबंधक सुमन चौहान के नेतृत्व में माताओं के बीच म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता कराई गई। इसमें प्रतिभाग कर अपने बचपन के दिनों को याद किया। प्रतियोगिता में पिंकी चौहान, नीलम और स्नेहलता विजेता घोषित हुईं। सभी विजेताओं को सुमन चौहान ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुनील दुबे, मेनका सक्सेना मौजूद रहे।
सुदिति ग्लोबल एकेडमी में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर बच्चों ने अपने हाथों से मां को टीका लगाया। इस अवसर पर ‘ मेरी प्यारी मां ’ निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा नर्सरी से बारहवीं के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रबंध निदेशक डा. राममोहन ने कहा कि यह संपूर्ण ब्रह्मांड जिस शक्ति में समाया है वह परम करुणामयी हमारी मां है। मां एक ऐसा शब्द है। जिसे बोलने पर चेहरे पर एक अजीब सी मुस्कराहट आ जाती है। इस मौके पर प्रशासनिक प्रधानाचार्य डा. कुसुम मोहन, उपप्रधानाचार्य जय शंकर तिवारी, वरिष्ठ अध्यापक डा. ओमेश जादौन, शशांक दुबे, अक्षय दीक्षित आदि मौजूद रहे ।