{"_id":"58b9abcd4f1c1ba0648314ae","slug":"beej-kee-do-dukaan-ke-laisens-nilambit","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीज की दो दुकान के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीज की दो दुकान के लाइसेंस निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Fri, 03 Mar 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
छापेमारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि विभाग द्वारा बीज की आठ दुकानों पर की गई छापामारी में दो दुकान के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। छापामार कार्रवाई के दौरान ज्वार, उर्द, मूंग के 15 बीज के नमूने लिए गए हैं। दुकानदारों को हिदायत दी कि गुणवत्ता वाले बीजों की बिक्री करने के साथ ही किसानों को पक्की रसीद हर हाल में दी जाए।
जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने शुक्रवार को बीज सहायक संजीव यादव, राहुल यादव के साथ विनोद बीज भंडार बिछवां, सक्सेना बीज भंडार कुरावली का निरीक्षण किया। दुकानदारों द्वारा किसानों को बीज खरीद की पक्की रसीद नहीं दिए जाने पर दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया। टीम ने आदित्य बीज भंडार रकरा, सक्सेना बीज भंडार भैंसरोली, फौजी बीज भंडार अजीतगंज, गोपाल बीज एजेंसी एलाऊ, दुबे बीज भंडार रतनपुर बरा, राजेश एंड कंपनी कुरावली, पूजा बीज भंडार कुरावली, विनोद बीज भंडार बिछवां का औचक निरीक्षण किया। बीज की दुकानों से 10 ज्वार, तीन उर्द, दो मूंग के बीज के नमूने लिए। नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया जो दुकानदार किसानों को खरीद की पक्की रसीद नहीं देगा उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा।