{"_id":"67c5a4ee0ee0c1359e0c2400","slug":"baraatis-and-groom-beaten-up-bride-upset-at-in-laws-house-2025-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बरातियों से मारपीट...गाड़ी से निकाल कर दूल्हे का किया ऐसा हश्र, खतरे में पड़ गई दुल्हन की शादीशुदा जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बरातियों से मारपीट...गाड़ी से निकाल कर दूल्हे का किया ऐसा हश्र, खतरे में पड़ गई दुल्हन की शादीशुदा जिंदगी
Mon, 03 Mar 2025 06:18 PM IST
अरुन पाराशर
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 03 Mar 2025 06:18 PM IST
सार
अराजक तत्वों ने बरातियों से गाली-गलाैज की। विरोध करने पर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
groom, शादी, दूल्हा
- फोटो : AI Generated
विस्तार
मैनपुरी के शहर कोतवाली के गांव अस्यौली में दूल्हा और बरातियों को पीटने के मामले में 7 आरोपियों के खिलाफ सोमवार को पुलिस ने मारपीट, बलवा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। हालांकि लूटपाट करने के आरोप रिपोर्ट से गायब हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने तहरीर बदलवाकर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव अस्यौली में शनिवार को ममता देवी की बेटी की बरात पानीपत, हरियाणा से आई थी। रात के समय जब बराती पंचायत घर पर थे, तभी गांव के अराजक तत्वों ने उनसे गाली-गलौज करते हुए पिटाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इतना ही नहीं दूल्हे को भी गाड़ी से निकाल कर पीटा गया था। सूचना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंचा और निगरानी के बीच विवाह की रस्म पूरी कराई। दुल्हन के भाई का कहना है कि उन्होंने अपनी इकलौती बहन की शादी धूमधाम से की।
भाई ने कहा कि इस बात को लेकर आरोपी जलन मान रहे थे। उन्हें शादी में भी नहीं बुलाया था। इसी वजह से बरातियों और दूल्हे को पीटा गया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है, इसके बाद भी आरोपियों के खिलाफ रविवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
भाई ने बताया कि सोमवार को जब वह थाने पहुंचे तो उनसे लूट का आरोप हटाने के लिए कहा गया। तहरीर बदलवाने के बाद केस दर्ज किया है। इधर, युवती की मां ने बताया कि बेटी अपनी ससुराल तो पहुुंच गई। मगर, वहां पर इस घटना को लेकर उस पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं। सोमवार सुबह बेटी ने उन्हें फोन कर इस मामले की जानकारी दी। ससुराली बेटी को ही पूरी घटना का जिम्मेदार मान रहे हैं। अराजकों की इस हरकत से उनकी बेटी की शादीशुदा जिंदगी में खलल पड़ने लगा है।
इनके खिलाफ हुआ मुकदमा
सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अस्यौली गांव के निवासी योगेंद्र यादव, अवनेश यादव, दिनेश यादव, जोगेंद्र यादव, हिमांशू, विजय सिंह, अंकित के खिलाफ बलवा, मारपीट आदि की धाराओं में केस दर्ज किया है। तहरीर के आधार पर 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करेगी।
सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अस्यौली गांव के निवासी योगेंद्र यादव, अवनेश यादव, दिनेश यादव, जोगेंद्र यादव, हिमांशू, विजय सिंह, अंकित के खिलाफ बलवा, मारपीट आदि की धाराओं में केस दर्ज किया है। तहरीर के आधार पर 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करेगी।