फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Bar Association to elect 22 officials nominated

बार एसोसिएशन का चुनाव 22 को, अधिकारी मनोनीत

Tue, 13 Dec 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Tue, 13 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bar Association to elect 22 officials nominated
बार एसोसिएशन का चुनाव 22 को, अधिकारी मनोनीत - फोटो : अमर उजाला
  बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की घोषणा कर दी गई है। इसके लिए 22 दिसंबर का दिन चुना गया है। वहीं,  नामांकन 15 और 16  दिसंबर को कराए जाएंगे। चुनाव संपन्न कराने के लिए चार सदस्यीय पैनल को भी मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन

एसोसिएशन अध्यक्ष संजय चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को सभाकक्ष में एक बैठक हुई। इसमें पूर्व अध्यक्ष राजीश यादव ने प्रस्ताव रखा कि चुनाव कराने के लिए चुनाव अधिकारियों के नाम तय किए जाएं। इस दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने चुनाव अधिकारी के रूप में रामप्रकाश पाल, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह चौहान, आनंद कुमार सिंह यादव, चरन सिंह यादव के नाम रखे। इस पर उन्हें सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। संघ के 453 सदस्य बार चुनाव में पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, ऑडिटर के अलावा 16 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा। सदस्यता सूची का अंतिम प्रकाशन 14 दिसंबर की शाम को किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में वेदप्रकाश यादव, जगपाल सिंह यादव, चतुर सिंह, रनवीर सिंह पाल, ब्रजेंद्र सिंह यादव, जगदीश सिंह शाक्य ने विचार व्यक्त किए। संचालन संघ के सचिव सौरभ यादव ने किया। बैठक में सुरेश यादव, राजीव यादव, चंद्रभान यादव, धर्मवीर यादव, रवींद्र यादव, कमलेश मिश्रा, अनिल शर्मा, राजेंद्र यादव, विनीता भदौरिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 को दाखिल होंगी आपत्तियां
मैनपुरी (ब्यूरो)। बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए 17 दिसंबर को दोपहर एक बजे तक नामांकन पत्रों की जांच तथा आपत्तियां, शाम तीन बजे से पांच बजे तक दाखिल की जा सकतीं हैं। नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। 22 दिसंबर को सुबह नौ बजे से सायं 3:30 बजे तक संघ के सभाकक्ष में मतदान होगा। प्रत्याशी अथवा उसके एजेंट की मौजूदगी में मतदान के बाद मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed