फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bar Association passes condolence resolution on death of Special Judge Pocso Poonam Tyagi posted in Mainpuri

मैनपुरी ही थी पूनम त्यागी की पहली तैनातीः तेजतर्रार व निष्पक्ष अधिकारी थी पहचान,कार्यों को यादकर लोग हुए भावुक

Tue, 07 Feb 2023 07:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 Feb 2023 07:26 PM IST
सार

स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट पूनम त्यागी के निधन पर बार एशोसिएशन ने शोक प्रस्ताव पारित किया। लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उनके कार्यों को यादकर भावुक हो गए। 

विज्ञापन
Bar Association passes condolence resolution on death of Special Judge Pocso Poonam Tyagi posted in Mainpuri
पूनम त्यागी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में तैनात स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट पूनम त्यागी का मंगलवार को मार्ग दुर्घटना में निधन हो गया। जज बनने के बाद पहली तैनाती उन्हें मैनपुरी में ही तैनाती मिली थी। हादसे की खबर सुनकर न्यायिक अधिकारियों ने शोक सभा की। उन्होंने काम नहीं किया। जानकारी होते ही जिला जज अनिल कुमार सहित सभी न्यायिक अधिकारी व सरकारी वकील मेडिकल कॉलेज, सैफई पहुंच गए।

विज्ञापन


स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट के पद पर तैनात पूनम त्यागी ने तीन अगस्त 2019 को मैनपुरी में अपर जिला जज के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। वह गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र के राजेंद्रनगर मोहल्ला के गली नंबर एक की रहने वाली थी। परिजन ने बताया कि उच्चतर न्यायिक सेवा (एचजेएस) की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्हें पहली तैनाती मैनपुरी में ही मिली थी। न्यायपालिका में उनकी छवि तेजतर्रार अधिकारी के रूप में थी। उनके न्याय के किस्से खूब मशहूर हैं। उन्होंने अपनी निष्पक्षता के दम पर एक अलग पहचान बनाई थी।

विज्ञापन

Bar Association passes condolence resolution on death of Special Judge Pocso Poonam Tyagi posted in Mainpuri
हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम में शामिल होने मेरठ गई थीं

वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शनिवार को मेरठ गई थीं। मंगलवार को वापस लौटते समय फिरोजाबाद जिले के नगला खंगर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर उनकी मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। उनके निधन की जानकारी होते ही जिला जज सहित सभी न्यायिक अधिकारी और सरकारी वकील मेडिकल कॉलेज सैफई पहुंच गए।

Bar Association passes condolence resolution on death of Special Judge Pocso Poonam Tyagi posted in Mainpuri
डिवाइडर से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

बार एसोसिएशन ने पारित किया शोक प्रस्ताव

स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट न्यायालय में तैनात विशेष लोक अभियोजक शैलेंद्री राजपूत ने बताया कि शनिवार को न्यायालय में काम करने के बाद वह निकली थीं। वह सोमवार को अवकाश पर रहने तथा मंगलवार को लौटने की बात कहकर गई थीं। उनके निधन पर मैनपुरी बार एसोसिएशन ने शोक प्रस्ताव पारित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed