{"_id":"6ac533599d5a835cdc07937c","slug":"bank-manager-falls-ill-while-on-duty-dies-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-168185-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: ड्यूटी के दौरान बिगड़ी बैंक मैनेजर की तबीयत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: ड्यूटी के दौरान बिगड़ी बैंक मैनेजर की तबीयत, मौत
विज्ञापन
फोटो20 शिव प्रताप पांडेय का फाइल फोटो
मैनपुरी। शहर स्थित बंधन बैंक शाखा में कार्यरत मैनेजर की सोमवार को ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उनकी रास्ते में मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।
थाना भोगांव क्षेत्र के गांव जलालपुर के रहने वाले शिव प्रताप पांडेय वर्तमान में सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित बंधन बैंक शाखा में बतौर शाखा प्रबंधक तैनात थे। सोमवार शाम को बैंक में कामकाज निपटा रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें बैंककर्मियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उपचार के लिए ले जा रहे थे। तभी रास्ते में शिव प्रताप ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजन शव को लेकर वापस आ गए।