फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   aveendr sinh adhyaksh, santosh yaadav sachiv bane

रवींद्र सिंह अध्यक्ष, संतोष यादव सचिव बने

Thu, 22 Dec 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Thu, 22 Dec 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
aveendr sinh adhyaksh, santosh yaadav sachiv bane
चुनाव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में रवींद्र सिंह यादव अध्यक्ष, संतोष यादव राजू सचिव चुने गए हैं।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह चुनाव अधिकारी रामप्रकाश पाल, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह चौहान, आनंद कुमार यादव, चरन सिंह यादव की देखरेख में सुबह 9:30 बजे से एसोसिएशन के सभाकक्ष में मतदान शुरू हुआ। एसोसिएशन के 453 सदस्यों में से 429 सदस्यों ने मतदान किया। मतदान के दौरान सभाकक्ष के बाहर वोट मांगते रहे। शाम 3:30 बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू की गई। अध्यक्ष पद के लिए रवींद्र सिंह यादव को 291 तथा शैलेंद्र सिंह यादव को 135 वोट प्राप्त हुए। रवींद्र सिंह ने 156 मतोें से जीत हासिल की। सचिव पद के लिए संतोष कुमार यादव राजू को 111, अवधेश सिंह यादव को 100, एमपी सिंह चौहान को 85, विनोद कुमार सिंह यादव को 66, आलोक सिंह चौहान को 56 वोट मिले। संतोष यादव को 11 वोटों से विजयी घोषित किया गया। अध्यक्ष पद पर तीन तथा सचिव पद पर 11 मत निरस्त कर दिए गए। एसोसिएशन के दो उपाध्यक्ष तथा सह सचिव पद के लिए शुक्रवार को दोपहर एक बजे एसोसिएशन के सभाकक्ष में मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। देर शाम विजयी पदाधिकारियों को सर्मथकों ने फूलमालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed