फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Attempt to kidnap a teenage girl at gunpoint

Mainpuri News: तमंचे के बल पर किशोरी को अगवा करने की कोशिश

Wed, 01 Jul 2026 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 01 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap a teenage girl at gunpoint
बेवर। एक गांव की रहने वाली किशोर को तमंचे के बल पर अगवा करने की कोशिश की गई। पीड़िता की मां ने छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने बताया कि एक युवक चार महीने से उनकी 14 वर्षीय बेटी को परेशान करता आ रहा है। 29 जून की शाम करीब आठ बजे बेटी जब खेत से घर आ रही थी। तभी युवक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उसे रोक लिया। बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर तमंचा तान दिया और बाइक पर बैठाकर ले जाने की कोशिश करने लगा। बेटी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। तब युवक व साथी भाई व पिता को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता की मां ने बताया कि इससे पहले भी वह शिकायत दे चुकी हैं। मगर पुलिस ने उनकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की। दोबारा शिकायत कर रही हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed