{"_id":"5820b6c54f1c1ba16fb373b8","slug":"army-recruiting-youth-being-bitten-by-a-commotion-in-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती में जा रहे युवाओं ने काटा हंगामा, जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती में जा रहे युवाओं ने काटा हंगामा, जाम
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Mon, 07 Nov 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती में जा रहे युवाओं ने काटा हंगामा, जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार सुबह मथुरा में सेना भर्ती के लिए जा रहे युवाओं ने करीब एक घंटा तक जमकर हंगामा किया। साथ ही स्टेडियम के सामने जाम लगा दिया। युवाओं ने भर्ती तिथि की भ्रामक सूचना देने का आरोप लगाते हुए मौके पर पहुंची पुलिस और मीडियाकर्मियों से अभद्रता तक की। काफी देर बाद पहुंचे अधिकारियों ने समझा बुझाकर आक्रोशित युवकों को शांत किया।
जिले के सैकड़ों युवाओं ने सेना भर्ती के लिए तैयारियां की है। कुछ दिनों पहले उन्हें एक भ्रामक सूचना में मथुरा में भर्ती की तिथि सात नवंबर बताई गई थी। करीब दो सैकड़ा से अधिक युवा सुबह आगरा बाईपास मार्ग पर मथुरा जाने के लिए पहुंच गए। इसी बीच किसी ने उन्हें सेना भर्ती की गलत तिथि के बारे में जानकारी देते हुए पूर्व में दी गई सूचना को गलत बताया। जानकारी होने के बाद युवाओं का आक्रोश फूट पड़ा। युवाओं ने करीब एक घंटा तक बाईपास मार्ग पर स्टेडियम के सामने जाम लगाकर हंगामा किया। इस दौरान कवरेज करने गए मीडिया कर्मियों और समझाने पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता भी की गई। सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे युवाओं को नियत तिथि की जानकारी देकर शांत कराया।