फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Answer books will be deposited at four collection centers

चार संकलन केंद्रों पर जमा होंगी उत्तरपुस्तिकाएं

Tue, 14 Mar 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Tue, 14 Mar 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Answer books will be deposited at four collection centers
यूपी बोर्ड परीक्षा
यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए विभाग द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी क्रम में विभाग ने जिले में चार संकलन केंद्र बनाए हैं। वहीं नकल रोकने के लिए पांच सचल दल बनाए गए हैं।
विज्ञापन

 यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू हो रही हैं। विभाग ने यूपी बोर्ड की परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के संकलन के लिए जिले में चार संकलन केंद्र बनाए हैं। उक्त केंद्रों पर परीक्षा के बाद उत्तरपुस्तिकाएं परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को जमा करानी होंगी। विभाग द्वारा बनाए गए संकलन केंद्रों में जीआईसी मैनपुरी, नेशनल इंटर कालेज भोगांव, राजकीय बालिका इंटर कालेज किशनी, राजकीय बालिका इंटर कालेज करहल शामिल हैं। डीआईओएस आरपी यादव ने बताया कि परीक्षा के बाद उक्त संकलन केंद्रों पर संबंधित क्षेत्र की उत्तरपुस्तिकाएं जमा की जाएंगी। वहां से अगले दिन यह जिला मुख्यालय पर भेजी जाएंगी।
विज्ञापन

इसके अलावा परीक्षा में नकल रोकने के लिए विभाग ने पांच सचल दलों का गठन किया है। पहले सचल दल का नेतृत्व स्वयं डीआईओएस आरपी यादव करेंगे। वहीं दूसरे का नेतृत्व डायट प्राचार्य नरेंद्र कुमार पार, तीसरे का बीएसए रामकरन यादव, चौथे का प्रधानाचार्य नाजर सिंह और पांचवें का नेतृत्व प्रधानाचार्य विवेक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच होनी हैं परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू हो रही हैं। वहीं इसी बीच बीएसए को 18 से 21 मार्च तक कक्षा एक से आठ तक की परीक्षाएं जिले में करानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed