फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Another young man died from diarrhea

डायरिया से एक और युवक की मौत

Sat, 27 Aug 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sat, 27 Aug 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Another young man died from diarrhea
डायरिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बारिश के नम मौसम में संक्रामक बीमारियां जानलेवा बनी है। शनिवार को ही डायरिया पीड़ित एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं सभी अस्पताल डायरिया, वायरल फीवर, सिर दर्द, पेट दर्द के रोगियों से भरे पड़े हैं। अकेले जिला अस्पताल में ही शनिवार को विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 639 लोग इलाज को आए। 
विज्ञापन

बिछवां के गांव अंजनी निवासी पूरन सिंह (40) को डायरिया होने पर शुक्रवार उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान रात करीब 11:30 बजे उसकी मौत हो गई। वहीं शनिवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही रोगियों की भीड़ दिखी। सुबह आठ बजे ही पर्चा बनवाने के बाद चिकित्सक कक्षों के सामने बीमारों की लगी लगी दिखी। अपराह्न दो बजे तक जिला अस्पताल में विभिन्न बीमारियों से जकड़े 639 लोग इलाज कराने आ चुके थे। पेट दर्द से बेहाल बेटे को इलाज के लिए लेकर अस्पताल आए कस्बे के अली हसन ने बताया कि दो दिन से हल्का पेटदर्द था। शनिवार सुबह हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल ले आया। वहीं इलाज कराने आया राकेश कुमार दो दिनों से बुखार से जकड़ा हुआ था। बताया कि चिकित्सक ने मलेरिया और टाइफाइड की जांच कराने को कहा है। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ जेजे राम का कहना है कि मौसम का बदलाव लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। लोगों को साफ-सफाई के साथ ही दूषित खाद्य पदार्थों के सेवन से भी बचना होगा। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल में नहीं खांसी का सीरप
जिला अस्पताल में खांसी का सीरप न होने से रोगियों को परेशानी उठानी पड़ी। जिला अस्पताल में दो दिन से खांसी का सीरप खत्म हो गया है। स्टोर प्रभारी जितेंद्र यादव का कहना है कि खंासी का सीरप नहीं हैं। इसके चलते बीमारों को टेबलेट दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कूड़े के ढेर बढ़ा रहे बीमारियां
मैनपुरी। संक्रामक रोगों से पीड़ित रोगियों के बढ़ने का एक कारण शहर में जगह-जगह लगे कूडे़ के ढेर भी हैं। सुबह हो शाम हर जगह कूड़े के ढेर लगे नजर आएंगे। वहीं इस ओर पालिका का ध्यान नहीं जाता है। गंदगी भी संक्रामक रोगाें को बढ़ावा दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed