{"_id":"571a63f44f1c1ba4328b49ab","slug":"anjani-pvnsut-nama-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंजनि पुत्र पवन सुत नामा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंजनि पुत्र पवन सुत नामा...
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Fri, 22 Apr 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
अंजनि पुत्र पवन सुत नामा...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में शुक्रवार को हनुमान जयंती मनाई गई। हिंदूवादी संगठनों औश्र लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ कराया। वहीं कई जगह सुंदर कांड का भी आयोजन किया गया।
घंटाघर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर हिंदू जागरण मंच और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने जयंती पर आयोजन कराया। इस दौरान सुंदर कांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस मौके पर हिंदू जागरण मंच के युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष मोहित कुशवाह, अनंत जैन, गोल्डी चौहान, विकास भदौरिया, श्यामा श्याम जी, भानू प्रताप, अवधेश, अश्वनी, धनंजय, गोविंद पांडेय, राजा, पवन, किशन चौहान आदि मौजूद थे।
देवी रोड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस मौके पर पंडित शीलनामाचार्य, धीरेंद्र चतुर्वेदी, अरुणा, गीता, रश्मि, गोपाल, छोटे पंडित मौजूद थे। वहीं खरगजीत नगर स्थित ऋषि आश्रम में हनुमान जयंती पर सुबह हवन का आयोजन किया गया। इस मौके पर शिवप्रकाश चौहान, कविता चौहान, उमादेवी भदौरिया, नवीन चौहान, विमला मिश्रा मौजूद थे। इस दौरान भक्तगणों को प्रसाद वितरित किया गया। कचहरी रोड स्थित हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ हुआ। इसके बाद प्रसाद वितरण कराया गया।
देहात में भी पूजे गए पवन सुत हनुमान
हनुमान मंदिरों में हनुमान जी का श्ऱंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने स्टाल लगाकर शीतल पेयजल पिलाया।
शुक्रवार को भोगांव के रेलवे क्रासिंग निकट जीटी रोड किनारे स्थित हनुमान मंदिर पर महंत अखिलेश चंद्र शुक्ला ने हनुमान जी की पूजा अर्चना कर श्रंगार किया। कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर शिवप्रकाश मिश्रा, शिवंशकर मिश्रा, रमेश दुबे, अंबरीश प्रकाश मिश्रा, सर्वेश अवस्थी, सोबरन सिंह, मुन्नालाल तिवारी, रमेश तिवारी मौजूद थे। नगर के सोमेश्वरनाथ मंदिर, उपरटीला स्थित राधा मोहन मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी हनुमान जयंती मनाई गई। ग्राम मेरापुर गुजराती, कौतपुर, छाछा आदि स्थानों पर श्रद्धालुओं ने स्टाल लगाकर इस भीषण गर्मी मे शीतल पेयजल और शर्बत पिलाकर लोगों को राहत दी।
विज्ञापन
करहल में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में थाना रोड पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सभी समुदायों के लोगों ने प्रसाद चखा। कार्यक्रम संयोजक उमाशंकर तिवारी, अमित तिवारी, राहुल वर्मा, गौरव यादव, अंकुश जैन ने भंडारा का आयोजन किया। इसमें चांद मुन्ना, अफराज, सलमान, आरिफ, सुरेंद्र यादव, अनवर सिंह यादव, डा. मनोज वर्मा, राजीव वर्मा, पन्नालाल जैन, शेरा सहित तमाम युवाओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा आयोजक उमाशंकर तिवारी ने बताया कि वह हर साल ही ये कार्यक्रम आयोजित करते हैं।