{"_id":"6935b9235462fcee270c69d0","slug":"alumni-share-their-experiences-with-juniors-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-150102-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: पूर्व विद्यार्थियों ने जूनियर्स के साथ साझा किए अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: पूर्व विद्यार्थियों ने जूनियर्स के साथ साझा किए अनुभव
Sun, 07 Dec 2025 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Sun, 07 Dec 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
ये लापरवाही पड़ सकती भारी.... भांवत रेलवे क्रॉसिंग को मरम्मत कार्य के चलते चार दिन के लिए बंद
भोगांव। जवाहर नवोदय विद्यालय में रविवार को पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने अपने अनुभव और गुरुजनों से प्राप्त ज्ञान को वर्तमान विद्यार्थियों के साथ साझा किया। विभिन्न विभागों में कार्यरत पुरातन छात्रों ने अपने जूनियर्स को सफलता के लिए गुरुजनों के सम्मान व अनुशासन की सीख दी। पुरातन छात्र सम्मेलन में 26 साल पुराने विद्यार्थी एक दूसरे से मिलकर भावुक हो गए।
विभिन्न सत्रों में यहां अध्ययन के बाद विभिन्न उपक्रमों में कार्यरत विद्यार्थियों ने गुरुजनों का आशीर्वाद लेकर कार्यक्रम शुरू किया। विद्यालय के प्राचार्य राजेश यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम में पुरातन एवं वर्तमान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर जमकर तालियां बटोरीं। केक काटकर 26वीं वर्षगांठ मनाई। पंजाबी छात्राओं ने पारंपरिक गिद्दा नृत्य पेश कर धमाल मचाया। विद्यालय प्रशासन ने पुरातन छात्रों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर उप प्राचार्य ऋषिपाल, प्रवक्ता अल्केश यादव, अमृता सिंह, एसके शर्मा, प्रमोद कटियार ,शीला तिवारी, अनिरुद्ध यादव, नवीन, अभिमन्यु यादव, अजय, निर्दोष, महेंद्र, केशव, रोहित नंदन, राहुल, पूजा आदि मौजूद रहे।