फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Akshay Tritiya are dull market

अक्षय तृतीया पर सूने रहे बाजार

Mon, 09 May 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Mon, 09 May 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Akshay Tritiya are dull market
अक्षय तृतीया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अक्षय तृतीया पर इस बार व्यापारियों से लेकर मैरिज होम संचालकों तक को निराशा हाथ लगी। एक और ऊंचे भाव होने के कारण सोने की खरीदारी कम हुई, वहीं सहालग न होने के चलते पूरा बाजार और मैरिज होम संचालक तक हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। बता दें कि वर्तमान में सोने के भाव 30 हजार से ऊपर हैं। जिलेभर में लगभग 30 लाख रुपये के आभूषणों की बिक्री हुई है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछले वर्षों में आभूषण निर्माता से लेकर अन्य व्यापारी और मैरिज होम संचालक से लेकर आटो मोबाइल सेक्टर तक के व्यापारी अक्षय तृतीया का इंतजार करते थे। कारण इस दिन जहां बड़े पैमाने पर शादियां होती थीं वहीं लोगों में मान्यता है कि इस दिन सोने चांदी के आभूषण खरीदना शुभ होता है। इसके चलते सराफा बाजार में भी खासी रौनक रहती थी। सराफा इस दिन के लिए पहले से स्टाक रख लेते थे। इस बार भी सराफा कारोबारियों ने पहले से इस दिन के लिए तैयारी कर रखी थी। हालांकि इस बार सहालग न होने और सोने के भावों में पिछले दिनों आई जबरदस्त तेजी के चलते बाजार से लेकर मैरिज होम और आटो मोबाइल सेक्टर तक में सन्नाटा पसरा रहा। 
विज्ञापन


 कारण सोने के ऊंचे भाव के चलते आम खरीदारों ने इससे दूरी बनाए रखी। सराफा कारोबार से जुड़े पवन वर्मा ने बताया कि पिछले वर्षों में इस दिन जिले भर में ढाई से तीन किलो सोने की बिक्री होती थी। सहालग न होने और सोने के ऊंचे भावों के कारण इस बार बमुश्किल एक किलो सोने के आभूषण ही जिले भर में बिके हैं। वहीं सहालग न होने का असर मैरिज होम संचालकों पर भी दिखा। स्टेशन रोड स्थित एक मैरिज होम के संचालक टीपी यादव ने बताया कि सहालग न होने के चलते इस बार व्यापार में कोफी नुकसान हुआ है। इसके अलावा आटो मोबाइल सेक्टर, कपड़ा बाजार, किराना बाजार आदि में भी सहालग न होने के चलते सन्नाटा पसरा रहा। स्टेशन रोड पर स्थित एक शोरूम के संचालक राजू गंभीर और घंटा घर स्थित कपड़े की दुकान के मालिक रवि कालरा ने बताया कि सहालग न होने के चलते इस बार बाजार काफी ठंडा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed