फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Akhilesh Yadav reached Mainpuri with MP Dimple and daughter and tasted chaat here

45 दिन में 20वीं बार मैनपुरी पहुंचे अखिलेश: चौराहे पर लिया चाट स्वाद, डिंपल ने चखे भुने आलू, बेटी भी रही साथ

Mon, 02 Jan 2023 07:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Jan 2023 07:45 PM IST
सार

सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मैनपुरी पहुंचे। उनके साथ सासंद डिंपल यादव व इनकी बेटी भी रही। यहां उन्होंने विभिन्न पकवानों का आनंद लिया। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav reached Mainpuri with MP Dimple and daughter and tasted chaat here
अखिलेश-डिंपल पहुंचे मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल के दूसरे ही दिन सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव परिवार के साथ मैनपुरी पहुंचे। यहां शहर के एक चर्चित रेस्टोरेंट पर उन्होंने पकवानों का स्वाद लिया। अखिलेश यादव ने जहां चाट का स्वाद लिया तो वहीं उनकी पत्नी और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने गाजर का हलवा चखा। उन्होंने दोनों ही चीजों की जमकर तारीफ की।

विज्ञापन


नेताजी के निधन के बाद हुए लोकसभा उपचुनाव से ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का मैनपुरी के प्रति जुड़ाव बढ़ा है। उपचुनाव से लेकर अब तक लगभग डेढ़ महीने में अखिलेश यादव 20 बार मैनपुरी आ चुके हैं। बिना किसी पूर्व सूचना के ही सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी पत्नी और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव और बेटी टीना यादव के साथ मैनपुरी पहुंचे थे। 

विज्ञापन

पकवानों का लिया स्वाद

यहां सैनिक स्कूल में भ्रमण के बाद शहर के बीच स्थित नारायण मिष्ठान भंडार पहुंचे। यहां अखिलेश यादव ने आलू की चाट का स्वाद लिया। वहीं डिंपल यादव ने गाजर का हलवा और भुने हुए आलू खाए। बेटी टीना ने भी सभी पकवानों का स्वाद चखा। भुने हुए आलू मैनपुरी में काफी प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पकवानों की जमकर तारीफ की। लगभग आधे घंटे तक यहां रुककर उन्होंने व्यंजनों का स्वाद लिया। इसके बाद फिर समाजवादी रथ से सैफई के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग रहे मौजूद

इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, जिला महासचिव रामनरायन बाथम, पूर्व विधायक राजकुमार यादव, विधायक किशनी बृजेश कठेरिया, महाराज सिंह शाक्य, टीपी यादव, राजेश खटीक, नृप चौधरी, सुबोध यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed