फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Akhilesh Yadav in Mainpuri legislators played at stake

अखिलेश ने मैनपुरी में विधायकों पर ही खेला दांव

Thu, 29 Dec 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Thu, 29 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav in Mainpuri legislators played at stake
अखिलेश ने मैनपुरी में विधायकों पर ही खेला दांव - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की सूची के बाद जिले में सियासी पारा गरमाया रहा। गुरुवार को विधायक आलोक शाक्य और ब्रजेश कठेरिया समर्थकों ने सपा प्रदेश अध्यक्ष की सूची में शामिल प्रत्याशियों के पुतले फूंके, वहीं देरशाम मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी अपनी सूची जारी कर दी।
विज्ञापन

उन्होंने सभी मौजूदा विधायकों पर दांव खेला है। इस सूची में सदर से राजकुमार यादव राजू, भोगांव से आलोक शाक्य, किशनी से ब्रजेश कठेरिया और करहल से सोवरन सिंह यादव को प्रत्याशी घोषित किया है। इससे पहले बुधवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष ने जो सूची जारी की थी उसमें आलोक शाक्य की जगह शिवबख्श सिंह शाक्य और ब्रजेश कठेरिया की जगह संध्या कठेरिया का नाम था।  
विज्ञापन

शिवपाल ने भोगांव विधायक आलोक शाक्य की जगह शिव बख्श शाक्य को प्रत्याशी बनाया है। इसके विरोध में बेवर के नवीगंज में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर प्रत्याशी का पुतला फूंका। बेवर में छिबरामऊ रोड स्थित सुभाष पार्क के निकट पुतला फूंक कर आलोक नहीं तो कोई नहीं के नारे लगाए। इस मौके पर विजलेश तिवारी, शमशाद अली, मनोज दुबे, हिदायत अली, प्रकाश यादव, अजेंद्र यादव, सतेंद्र पाल, ओमशरन, रामसरन, राजेश पेंटर, रिंकू यादव, गौरव, धनवेश यादव, करु प्रधान, सर्वेश यादव मौजूद थे। भोगांव नगर में घंटाघर से विधायक आलोक शाक्य के समर्थन में जुलूस निकाला। प्रत्याशी शिव बख्श शाक्य का घंटाघर पर पुतला फूंका। इमरान जावेद, टीआर शाक्य, प्रेमसिंह शाक्य, शिवम कश्यप, रोहित रतन, बबलू रायजादा, रजनीश दुवे, जयंती प्रसाद, विनय राजपूत, मनोज राजपूत, नरेंद्र यादव, राजेश यादव मौजूद थे। कृष्णादास लोधी के समर्थकों ने गांव बनाहार, ऊमरीहार, नगला मानसिंह, हन्नूखेडा, निहालपुर में प्रत्याशी के पुतले फूंके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शिवपाल ने किशनी विधानसभा सीट से संध्या कठेरिया को प्रत्याशी घोषित किया है। इसके विरोध में मौजूदा विधायक समर्थकों ने प्रत्याशी संध्या का किशनी में बिधूना चौराहे पर पुतला फूंका।

किशनी विधानसभा क्षेत्र के गांव अजीतगंज में नखतपुर, राजलपुर, हविलिया, सिंहपुर, शिवसिंहपुर, पर्वतपुर, जागीर, अजीतगंज के ग्रामीणों ने प्रत्याशी संध्या कठेरिया का पुतला फूंका। आरोप लगाया कि हाईकमान को गुमराह करके संध्या कठेरिया को टिकट दी गई है। संध्या ने 2012 का विधानसभा चुनाव सपा से बगावत कर बसपा की टिकट पर लड़ा था। चुनाव हारने के बाद सपा में वापसी की थी। विधायक ब्रजेश कठेरिया को ही टिकट दी जाए। इस मौके पर प्रधान गोविंद यादव, रामवीर सिंह, बीडीसी सदस्य गंगाराम जाटव, सुभाष पाल, कमलेश, विनोद, गौरव, सुशील, सोनू चौहान, अंबरीश यादव, उपदेश, सचिन, मनेाज, रौकी, टिल्लू, रोहित, पंकज, सनोज, छोटू यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed