फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Advanced species seed production: Dr.. Shankar

उन्नत प्रजातियों का बीज उत्पादन करें: डा. शंकर

Mon, 26 Sep 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Mon, 26 Sep 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Advanced species seed production: Dr.. Shankar
उन्नत प्रजातियों का बीज उत्पादन करें: डा. शंकर - फोटो : अमर उजाला
कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में एक दिवसीय दलहन, तिलहन की नवीनतम उत्पादन तकनीकी पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। डा. शंकर सिंह ने कहा किसानों को विभिन्न दलहनी फसलों की उन्नत प्रजातियों के बीज उपलब्ध न हो पाते हैं क्योंकि इनका बीज उत्पादन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा दलहन उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए उन्नत प्रजातियों का बीजोत्पादन पर्याप्त मात्रा में करना होगा। तिलहनी फसलों में राई का प्रमुख स्थान है। देश में इस फसल के लिए 62.3 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में आच्छादित है। राई-सरसों की उन्नत प्रजातियां सिंचित दशा में बसंती, वरुणा, क्रांति, वरदान, पूसागोल्ड, नरेंद्र-राई, उर्वशी प्रजातियां 125 से 130 दिन में पककर  तैयार हो जाती हैं और उत्पादकता 22-25 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। असिंचित दशा में वैभव, वरुणा लगभग 125-130 दिन और उत्पादकता 15-20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर विलंब दशा में, आशीर्वाद 130-135 दिन उत्पादकता 20-22 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। सिंचित एवं असिंचित क्षेत्रों में पांच-छह किलोग्राम हेक्टेयर की दर से प्रयोग करना चाहिए। इस मौके पर विकास रंजन चैाधरी, जगदीश मिश्रा के अलावा 40 सेवारत कर्मियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed