फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Advance booking service started for roadways bus from Mainpuri to Delhi via Yamuna Expressway

Yamuna Expressway: मैनपुरी से रोडवेज में एडवांस बुकिंग सेवा हुई शुरू, पहले दिन इतने यात्रियों सीट कराई बुक

Wed, 24 May 2023 04:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 24 May 2023 04:41 PM IST
सार

Yamuna Expressway: मैनपुरी से रोडवेज में एडवांस बुकिंग की सेवा पहले चरण के लिए शुरू की गई है। पहले दिन आठ यात्रियों सीट बुक कराई है।

विज्ञापन
Advance booking service started for roadways bus from Mainpuri to Delhi via Yamuna Expressway
बस स्टॉप, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से यमुना एक्सप्रेसवे से होकर दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों में एडवांस बुकिंग की सुविधा पहले चरण में शुरू की गई है। मैनपुरी डिपो की यमुना एक्सप्रेसवे से होकर दिल्ली जाने वाली दो बसों में पहले दिन सफर करने से पहले ही आठ यात्रियों ने सीट बुक कराई है।

विज्ञापन

आठ यात्रियों ने बुक कराई सीट

परिवहन विभाग ने रोडवेज बसों में सफर करने के लिए एडवांस बुकिंग की सुविधा शुरू की है। मैनपुरी डिपो की बसों में पहले चरण में यमुना एक्सप्रेस वे होकर दिल्ली जाने वाली बसों में यह सुविधा शुरू की गई है। मंगलवार की शाम से लेकर बुधवार की सुबह तक यमुना एक्सप्रेसवे होकर दिल्ली जाने के लिए दो बसों में आठ यात्रियों ने सीट बुक कराई है। 

विज्ञापन

अभी किया जा रहा दो बसों का संचालन 

सीट बुक होने पर यात्रियों को लंबी दूरी वाली इन बसों में सफर करने में आसानी होगी। यमुना एक्सप्रेसवे होकर दिल्ली जाने वाली बसों में सीट बुकिंग काउंटर पर कराई जा सकती है। यमुना एक्सप्रेसवे होकर दिल्ली जाने के लिए मैनपुरी डिपो की दो बसों का संचालन किया जा रहा है। एक बस सुबह सात बजे तथा दूसरी बस आठ बजे यमुना एक्सप्रेसवे होकर दिल्ली जाने के लिए संचालित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UPSC CSE Result: दिव्यांगता को मात दे सूरज तिवारी ने हासिल की 917वीं रैंक, बोले- कुछ भी हो न हारें हिम्मत

अन्य मार्गों पर भी शुरू की जाएगी यह सुविधा

एआरएम पीके श्रीवास्तव ने बताया कि रोडवेज बसों में एडवांस बुकिंग की सुविधा पहले चरण में यमुना एक्सप्रेसवे होकर दिल्ली जाने वाली बसों में शुरू की गई है। दूसरे चरण में मैनपुरी डिपो की अन्य मार्गों पर संचालित बसों में भी यह सुविधा शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed