फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Administration woke up after swine flu deaths in neighboring districts

Mainpuri News: पड़ोसी जनपद में स्वाइन फ्लू की मौत के बाद जागा प्रशासन

Tue, 01 Sep 2026 11:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Administration woke up after swine flu deaths in neighboring districts
फोटो 52 जिला अस्पताल में टेबल पर भर्ती मरीज। संवाद
मैनपुरी। स्वाइन-फ्लू पर लापरवाही बरत रहे स्वास्थ्य विभाग की कुंभकर्णी नींद पड़ोसी जनपद फिरोजाबाद में संक्रमित की मौत के बाद टूट गई है। जिले में भी संदिग्धों की जांच का निर्णय लिया गया है। 200 वॉइल उपलब्ध कराई गईं हैं।
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू को लेकर जिले में बचाव की तैयारियां धीमी नजर आ रही हैं। पड़ोसी जनपद फिरोजाबाद, एटा और कासगंज में मरीज मिलना शुरू हो गए हैं। अब तक मैनपुरी में जांच भी शुरू नहीं हो सकी थी। स्वास्थ्य विभाग को जानकारी मिली कि पड़ोसी जनपद फिरोजाबाद में स्वाइन फ्लू से संक्रमित एक मरीज की मौत हो चुकी है। इसके बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। मंगलवार की दोपहर को जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू की जांच के लिए 200 वॉइल उपलब्ध कराई गईं। जिला अस्पताल के पैथोलॉजी लैब के प्रभारी नर सिंह राठौर ने बताया कि वॉइल प्राप्त हो चुकी हैं। बुधवार से जिले में संदिग्धों की जांच शुरू होगी।
विज्ञापन


सैफई मेडिकल कॉलेज भेजे जाएंगे नमूने

जनपद की पैथोलॉजी में स्वाइन फ्लू की जांच की व्यवस्था नहीं है। इसलिए जो नमूने लिए जाएंगे वे जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजे जाएंगे। कन्फर्म जांच में करीब तीन दिन लगेंगे। विभाग नमूने ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में बेड फुल, टेबल पर मरीज

मौसम में बदलाव के साथ ही जिले में मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। मंगलवार को महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ देखी गई। यहां बेड फुल होने के कारण मरीजों को टेबल पर लिटाया गया। इमरजेंसी में सबसे अधिक दिक्कत मरीजों को क्रिटिकल केयर यूनिट में स्थानांतरित किए जाने में हो रही है। मंगलवार को इमरजेंसी में मरीजों के समय से क्रिटिकल केयर यूनिट में न भेजने के कारण यहां समस्याएं पैदा हुईं। सीएमएस डॉ. राज सिंह का कहना था कि इमरजेंसी से मरीजों को यूनिट भेजने के लिए एंबुलेंस लगाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed