{"_id":"69b6f574c56d1f03b70912ab","slug":"action-will-be-taken-against-discrimination-against-children-under-rte-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-155674-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: आरटीई में बच्चों के साथ भेदभाव पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: आरटीई में बच्चों के साथ भेदभाव पर होगी कार्रवाई
Sun, 15 Mar 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत जिले में तीसरे चरण की प्रक्रिया चल रही है। प्रथम दो चरणों में 791 और 567 बच्चों को स्कूल आवंटित किए जा चुके हैं। चयनित बच्चों की सूची जिलाधिकारी से अनुमोदन के बाद संबंधित विद्यालयों को भेज दी गई है। बीएसए ने चेतावनी दी कि आरटीई के तहत किसी के साथ कोई भेदभाव न किया जाए। शिकायत मिली तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि आवंटित विद्यालयों की सूची संबंधित ब्लॉक संसाधन केंद्रों (बीआरसी) को उपलब्ध करा दी गई है। बच्चों के अभिभावक दो दिनों में संबंधित बीआरसी ऑफिस से पत्र प्राप्त कर आवंटित विद्यालयों में प्रवेश अनिवार्य रूप से ले लें। उन्होंने बताया कि विद्यालय के आरटीई लॉगिन पर विद्यालय के लिए चयनित बच्चों का विवरण उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि तीसरे चरण में प्रवेश की प्रक्रिया 25 मार्च तक पूरी की जाएगी।