{"_id":"6624fd1e442cb49dff008c30","slug":"accused-took-girl-away-in-mainpuri-when-family-members-not-ready-for-marriage-of-minor-daughter-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"इश्क में पागल सिरफिरा: नाबालिग से निकाह करना चाहता था इमरान, घरवाले नहीं मानें... तो बेटी को उठा ले गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इश्क में पागल सिरफिरा: नाबालिग से निकाह करना चाहता था इमरान, घरवाले नहीं मानें... तो बेटी को उठा ले गया
Sun, 21 Apr 2024 05:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 21 Apr 2024 05:19 PM IST
सार
इश्क में पागल सिरफिरे के कारनामे से परिजन को होश उड़ गए। आरोपी इमरान नाबालिग से निकाह करना चाहता था। घरवाले नहीं मानें तो बेटी को उठा ले गया।
विज्ञापन
girl demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में किशोरी के परिजन पर आरोपी शादी करने का दवाब बना रहा था। परिजन नाबालिग होने की बात कह कर विरोध कर रहे थे। शनिवार को आरोपी मौका पाकर किशोरी को अपने साथ ले गया। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं लग सका। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मोहल्ला छपट्टी निवासी आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक कालोनी की रहने वाली एक महिला ने तहरीर दी। पुलिस को बताया कि 18 अप्रैल की शाम मोहल्ला छपट्टी निवासी इमरान उनके घर पर आया। कहने लगा कि वह अपनी बेटी का निकाह उसके साथ कर दें। अगर बात नहीं मानी तो वह उनकी बेटी को अपने साथ लेकर चला जाएगा।
विज्ञापन
घर में मौजूद पति व अन्य परिजन ने कहा कि पुत्री अभी नाबालिग है। इस वजह से उसका निकाह नहीं कर सकते। परिजन ने विरोध किया तो आरोपी वहां से चला गया। शनिवार की दोपहर आरोपी उनकी नाबालिग पुत्री को अपने साथ लेकर चला गया। जानकारी होने के बाद पुत्री की काफी तलाश क लेकिन कहीं पता नहीं लग सका। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी इमरान के खिलाफ किशोरी को अगवा कर ले जाने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन