Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accident in Mainpuri caused by flour mill explosion three people including child critically injured

एटा न्यूज: तेज धमाके के साथ फटी आटा चक्की, बच्चे समेत तीन गंभीर घायल; गांव में मची चीख-पुकार

Sun, 22 Nov 2026 12:38 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Arun Parashar Updated Sun, 22 Nov 2026 12:38 PM IST
सार

चक्की से आटा पीसा जा रहा था, तभी तेज धमाके साथ आटा चक्की फट गई। चीखपुकार मच गई। आननफानन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Accident in Mainpuri caused by flour mill explosion three people including child critically injured
आटा चक्की फटने से घायल हुई महिला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में रविवार सुबह ट्रैक्टर पर लगी आटा चक्की फटने से बच्चे सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, पांच वर्षीय बच्चे को पीजीआई सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन


गांव हुसैनपुर में रविवार सुबह करीब सात बजे गांव निवासी शमशाद ट्रैक्टर चक्की लेकर आटा पीसने के लिए निकला था, गांव की तिराहे के पास खड़े होकर ग्रामीणों का आटा पीस रहा था। तभी तेज धमाके के साथ चक्की फट गई। 
विज्ञापन


हादसे में शमशाद, गांव निवासी रशीदन और पांच वर्षीय प्रियांशु पुत्र रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गए। अफरा तफरी और चीख पुकार के बीच सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांच वर्षीय प्रियांशु को पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed