फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Absconding criminal with a 25,000 reward on his head arrested in a theft case.

Mainpuri News: चोरी के मामले में फरार 25 हजार का इनामी बदमाश पकड़ा

Fri, 26 Jun 2026 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 26 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Absconding criminal with a 25,000 reward on his head arrested in a theft case.
फोटो 9 पकड़ा गया 25 हजार का इनामी अपराधी। संवाद
औंछा। कस्बा स्थित सराफा की दुकानों से करीब सवा करोड़ के जेवर आदि चोरी के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा कारतूस और नकदी बरामद हुई है। बृहस्पतिवार को उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन

थाना औंछा क्षेत्र में 14 दिसंबर 2025 की रात को चोरों ने कस्बा स्थित सराफा व्यापारी मनोज कुमार वर्मा और विपिन गुप्ता की दुकानों के ताले तोड़कर करीब सवा करोड़ रुपये के जेवर आदि चोरी की वारदात अंजाम दी थी। पुलिस ने जब खुलासा किया कि चोरी की वारदात हाथरस के एक गैंग ने अंजाम दी है। पुलिस इस मामले में गैंग के कई चोरों को जेल भेज चुकी है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रपाल सिंह ने बताया कि बुधवार रात को सूचना मिली कि सराफा की दुकानों से चोरी करने वाले गिरोह का एक बदमाश जो कि फरार चल रहा है और उस पर 25 हजार का इनाम घोषित है। वह क्षेत्र में देखा गया है।
विज्ञापन

इस पर टीम के साथ बताए गए स्थान पर पाडम बॉर्डर से पहले खाली पड़े शराब के ठेके के पास से बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम हरिओम निवासी गांव बाग बधिक थाना सहपऊ जनपद हाथरस बताया। कब्जे से तमंचा कारतूस व नकदी बरामद हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश पर 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed