{"_id":"6a10a87ab7324ef1b403768b","slug":"aadhaar-may-be-blocked-if-childrens-biometrics-are-not-updated-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-159851-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: बच्चों के बायोमैट्रिक अपडेट न होने पर बंद हो सकता है आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: बच्चों के बायोमैट्रिक अपडेट न होने पर बंद हो सकता है आधार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। 5 वर्ष और 15 वर्ष की आयु पूरी करने वाले बच्चों के आधार में बायोमैट्रिक अपडेट करने के लिए आधार सेवा केंद्र पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जो अभिभावक अपने बच्चों की बायोमैट्रिक अपडेट नहीं कराएंगे, उनके आधार निष्क्रिय हो सकते हैं और ऐसे बच्चे और युवा सरकारी योजनाओं के लाभ से भी वंचित हो सकते हैं।
5 से 7 और 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों और युवाओं के आधार कार्ड पर बायोमैट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य है। इसके लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आगरा रोड पर स्थित आधार सेवा केंद्र पर ऐसे बच्चों की बायोमैट्रिक अपडेट की जा रही है। आधार सेवा केंद्र प्रतिनिधि के अनुसार अगर 5 वर्ष और 15 वर्ष आयु पूरी करने वाले बच्चों के आधार कार्ड में बायोमैट्रिक अपडेट नहीं हुआ तो उनका आधार किसी भी समय निष्क्रिय हो सकता है। इसके लिए वह आधार सेवा केंद्र पर आकर सुविधा का निशुल्क लाभ ले सकते हैं।