फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   aa gae-aa gae mustapha aa gae ...

आ गए-आ गए मुस्तफा आ गए ...

Tue, 13 Dec 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Tue, 13 Dec 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
aa gae-aa gae mustapha aa gae ...
जुलूस-ए-मुहम्मदी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पैगंबर ए इस्लाम नबी-ए-करीब की यौम ए पैदाइश पर जिलेभर में जश्न मनाया गया। जगह-जगह जुलूस निकाला गया। लोग परेशान न हो इसलिए लंगर का इंतजाम किया गया। मुस्लिम इलाकों को सजाया गया। मस्जिदों से लेकर घरों तक पर लाइटिंग की गई।
विज्ञापन


सोमवार को ईद मिलाद उन नबी के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किए। आगरा रोड स्थित खानकाह ए रशीदिया, जामा मस्जिद, छोटी खानकाह समेत सभी मस्जिदों को रंगबिरंगे बिजली के बल्बों की झालरों से सजाया गया। मुस्लिम बस्तियों में खासा उत्साह नजर आया। घरों में पकवान बनाए गए। सुबह शहर के प्रमुख मार्गों से होकर जुलूस ए मुहम्मदी निकाला गया। जुलूस में शामिल लोग नारे लगाते नजर आए। बैनरों पर जुलूस ईद-मीलाद-उन-नबी, जश्न-ए ईद-मीलाद-उन-नबी मुबारक हो, खुश आमदीद, जश्न- विलादत जिंदाबाद जैसे जुमले लिखे नजर आए। जुलूस में शामिल लोगों ने शहर के प्रमुख मार्गों से जुलूस निकाला। कई युवा बाइक  पर सवार होकर शहर के चक्कर लगाते नजर आए।  
विज्ञापन


खानकाहे रशीदिया में आयोजित ईद-मीलाद-उन-नबी जलसे की शुरुआत कुरान-ए-पाक से हुई। खानकाहे रशीदिया के सज्जादानशीं अब्दुर्रहमान खां चिश्ती उर्फ बबलू मियां ने कहा कि पैगंबर ए इस्लाम ने दुनिया को इंसानियत का पैगाम दिया। आज के दिन पैगंबर ए इस्लाम का जन्म दिवस पूरी दुनिया में लोग मनाते हैं। जामिया रशीदिया एवं शहर के अन्य स्कूल एवं मदरसों के बच्चों ने नबी-ए-करीब की जिंदगी पर रोशनी डाली। मदरसा के सरपरस्तों ने बच्चों को इनाम से नवाजा। इस मौके पर छोटी खानकाह के सज्जादानशीं हाजी मोहम्मद हासिम इकरार इलाही, हाफिज मोम्मद मोमिन, एएच हाशमी आदि मौजूद रहे। वहीं बच्चों ने ‘आ गए-आ गए मुस्तफा आ गए, आज दुनिया में खैर उल वरा आ गए।’ ‘गीत गाऊं न क्यू अपने लजपाल के मेरे गमख्वा हाजत रवा आ गए।’‘जलबे नालान के नजर आ गए अब मुझे और क्या नजर।’ मुस्लिम इस्लाही तंजीम की ओर से बड़े चौराहे पर जश्न ए ईद मीलाद उन नबी मनाया गया। जामा मस्जिद के पेश इमाम मुहम्मद शमी अहमद ने कहा कि पैगंबर ए इस्लाम से पूर्व दुनिया में अन्याय, भ्रष्टाचार दुराचार और जहालत का राज था। पैगंबर-ए इस्लाम ने शिक्षा और जीवन के श्रेष्ठ आदर्श हमारे लिए छोड़े हैं। पैगंबर ए इस्लाम ने गरीबों मजबूरों पर उपकार किए हैं। शहर की सभी मस्जिदों पर रोशनी की गई। आगरा रोड को दुल्हन की तरह सजाया गया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष मुहम्मद वसीम सिद्दीकी, सचिव इकबाल फरुखी, संयोजक सफीउद्दीन मंसूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed