{"_id":"69a090ec48b39fffe8076c6b","slug":"a-young-man-returning-from-a-date-was-beaten-up-the-girl-who-came-to-save-him-got-shot-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-154806-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: तारीख से लौट रहे युवक को पीटा, बचाने आई युवती को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: तारीख से लौट रहे युवक को पीटा, बचाने आई युवती को लगी गोली
Thu, 26 Feb 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
दन्नाहार। थाना क्षेत्र के गांव देवामई में रंजिश के चलते आरोपियों ने तारीख से लौटे युवक को घेर कर पीटा, बचाव में आई युवती गोली लगने से घायल हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव देवमई निवासी अनूप कुमार ने बताया कि गांव के रहने वाले कुछ लोग उनके परिवार से रंजिश मानते हैं। आरोपियों से न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। 25 फरवरी को पिता प्रेम शंकर दुबे गवाही में दीवानी गए थे। शाम को जब वह तारीख से वापस लौट कर घर आ रहे थे। तभी पहले से घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उन पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया। आरोपियों ने फायरिंग भी की। शोर शराबा सुन कर भतीजी बाहर आ गई और घायल प्रेम शंकर को देख चीखने लगी। तभी एक आरोपी ने गोली चला दी। गोली लगने से कामना घायल हो गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। अनूप का आरोप है कि पिता पर गवाही न देने का दबाव बनाया जा रहा था। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। किसी को गाेली लगी है या नहीं, इसका पता तो चिकित्सक की रिपोर्ट से होगा। पुलिस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। तलाश की जा रही है।