फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   A teenager died of stomach pain in Mainpuri

बाहर खाने से पहले सावधान: किशोर ने पिज्जा खाकर पी कोल्ड ड्रिंक, पेट में हुआ दर्द; देखते ही देखते तोड़ दिया दम

Sun, 02 Jul 2023 04:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 02 Jul 2023 04:13 PM IST
सार

मैनपुरी में एक किशोर ने पिज्जा खाने के साथ कोल्ड ड्रिंक पी। इसके बाद उसके पेट में अचानक दर्द उठा। जब तक घर वाले कुछ समझ पाते उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां कुछ ही समय में उसने दम तोड़ दिया। 
 

विज्ञापन
A teenager died of stomach pain in Mainpuri
जिला अस्पताल, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक किशोर के पेट में अचानक दर्द उठा। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां महज कुछ ही मिनट में उसकी मौत हो गई। इसके अलावा डायरिया से पीड़ित चार अन्य मरीजों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदलते मौसम के साथ इन दिनों अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ दिख रही है। 

विज्ञापन


मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छपट्टी का है। यहां के निवासी प्रदीप राठौर के 14 वर्षीय पुत्र अक्षय राठौर ने शुक्रवार की शाम कोल्ड ड्रिंक पीने के साथ पिज्जा खाया। शनिवार की रात अचानक उसे पेट में तेज दर्द उठा। परिजन जब तक कुछ समझ पाते उसकी हालत बिगड़ने लगी। घर के लोग आनन फानन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसका इलाज शुरू हुए 15 से 20 मिनट ही हुआ होगा कि उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- चंबल का एक थाना ऐसा भी: बदमाशों से नहीं, बिच्छुओं से खौफजदा हैं पुलिसकर्मी, वर्दी तो कभी जूते में घुसकर काटते
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख पुकार मच गई। वहीं बदलते मौसम के साथ मरीजों की भी संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ देखी गई। अस्पताल की ओपीडी में 577 मरीज पहुंचे इनमें बुखार, डायरिया, पेट दर्द के मरीजों की संख्या अधिक रही। डायरिया से पीड़ित चार मरीजों को हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ेंः- UP News: मक्का के खेत में हो रही थी हलचल...फिर पहुंची पुलिस, दृश्य देखकर खिसक गई पैरों तले जमीन

सीएमएस ने देखी इमरजेंसी व्यवस्था

सीएमएस डॉ. मदनलाल शनिवार को सक्रिय दिखाई दिए। उन्होंने इमरजेंसी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। करीब एक घंटे तक इमरजेंसी रूम में सीएमएस मौजूद रहे। सीएमएस ने निर्देश दिए कि अस्पताल आने वाले मरीजों को समय से उचित उपचार दिया जाए। सीएमएस ने बताया कि अक्षय राठौर को गंभीर हालत में लाया गया था। उसे हर संभव उपचार दिया लेकिन उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed