फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   A search of the stores received six kg polythene

दुकानों की तलाशी में मिलीं छह किलो पॉलिथीन

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
A search of the stores received six kg polythene
 नगर में साप्ताहिक बंदी और पॉलिथीन पर रोक को प्रभावी बनाने के लिए मंगलवार को एसडीएम रामचंद्र यादव ने पुलिस बल के साथ अभियान चलाया। इस दौरान साप्ताहिक बंदी का पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही दुकानों की तलाशी में छह किलो पॉलिथीन जब्त की। चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

करहल में साप्ताहिक बंदी मंगलवार को निर्धारित है। प्रशासन के सख्त होने पर दुकानदार इस पर अमल करते हैं। अन्यथा बंदी के नियम का उल्लंघन होने लगता है। वहीं सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 21 जनवरी से पॉलिथीन पर प्रतिबंध के बाद भी इसका प्रयोग हो रहा है। एसडीएम रामचंद्र यादव ने मंगलवार को बाजार में अभियान चलाया। दोपहर वह पुलिस बल और तहसीलदार कृपाशंकर सहित लेखपाल व अन्य तहसील स्टाफ के साथ घूमे। इस दौरान बाजार में अधिकांश दुकानें बंदी के दिन खुली मिलीं। प्रशासनिक अमले को देख दुकानदारों ने दुकानों के शटर गिराना शुरू कर दिए। वहीं दुकानों की तलाशी में पॉलिथीन मिलीं। उन्होंने चेतावनी देकर दुकानदारों के नाम दर्ज कर लिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed