फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   सहकारी क्रय विक्रय समिति शुरू कराने की मांग

सहकारी क्रय विक्रय समिति शुरू कराने की मांग

Sat, 06 Sep 2014 05:30 AM IST
Mainpuri
Mainpuri Updated Sat, 06 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बेवर। नगर क ी एकमात्र क्रय विक्रय समिति प्रशासन की अनदेखी के चलते अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़कर सालों से बंद पड़ी है। इससे जुड़े उपभोक्ताओं को शासन की सुविधाओं का लाभ मिलना असंभव है। समिति से जुड़े करोड़ों के संसाधनों को बेचा और खाया जा चुका है। वहीं प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी अनजान है।
विज्ञापन

सहकारी व्यवस्था के तहत नगर के फर्रुखाबाद रोड पर बस स्टैंड के पीछे सहकारी क्रय विक्रय समिति का गठन किया गया। यह तहसील स्तर की साधन सम्पन्न संस्था थी। नगर और ग्रामीण इलाके के लिए उपभोक्ता सामग्री का विक्रय होता था। इस संस्था ने किसानों के लिए एक कोल्ड स्टोर भी संचालित किया गया। यह भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। इसी संस्था ने कपड़ा व्यवसाय, उर्वरक, गेहूं खरीद और राशन वितरण का काम किया। संस्था के सेल्स कर्मचारी के पास अस्थायी सचिव का चार्ज आ गया। इसके बाद गेहूं खरीद में की गई धांधली के चलते संस्था निलंबित कर दी गई। इसे सात साल गुजर गए हैं। गतिविधियां उसी दिन से बंद पड़ी हैं। समिति के पास बड़ी क्षमता के तीन गोदामों में से एक को खाद्य विभाग ने किराए पर ले लिया है। उससे प्राप्त आय से इस संस्था से संबद्ध कर्मचारियों को पेंशन मिल रही है। जबकि उपभोक्ता भटकते घूम रहे हैं। दो गोदाम और संस्था के भवन को निजी उपयोग मेें लाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने संस्था के संचालन की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed