{"_id":"1-82699","slug":"Mainpuri-82699-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"करहल में कुएं की ढाय गिरी, वृद्ध दबा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करहल में कुएं की ढाय गिरी, वृद्ध दबा
Mainpuri
Updated Fri, 04 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/करहल। थाना करहल क्षेत्र में गुरुवार को बोरवेल के कुएं की दीवार की ईंटें निकालने के दौरान ढाय गिर गई। इससे एक वृद्ध दब गया। पुत्र की सूचना पर एडीएम, एसडीएम, सीओ सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। देरशाम तक तीन जेसीबी और एक दर्जन ट्रैक्टर बचाव कार्य में लगे रहे।
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला सेवाराम निवासी जगतराम (55) गुरुवार को पुत्र उमेश (33) और पुत्री ममता (20) के साथ पास के ही गांव नगला किंदर में अपने खेत में गए थे। वहां बोरवेल के कुएं की ईंटें निकालने लगे। सुबह 8.30 बजे के लगभग ढाय गिर गई। इससे जगतराम उसमें दब गए। उमेश और ममता ने कुएं से बाहर आकर गांव में सूचना दी। तत्काल ग्रामीण और गांव के ही सुनील कुमार जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। सुनील ने पास के ही गांव कंजरा निवासी सुरेश यादव को भी जेसीबी सहित बुला लिया। अन्य ग्रामीण ट्रैक्टर लेकर पहुंच गए। सूचना पर एडीएम डाक्टर चंद्रभूषण, एसडीएम विजय प्रताप, सीओ टीपी सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। अधिकारियों ने एक और जेसीबी मंगा ली। गांवों से एक दर्जन लोग अपने ट्रैक्टर लेकर राहत कार्य में जुट गए। देरशाम तक कुएं के चारों ओर मिट्टी खोदाई की जा रही थी।
------
पत्नी और पुत्री का रोकर बुरा हाल
हादसे की जानकारी होते ही मौके पर परिवारीजनों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जगतराम की पत्नी लाड़ो देवी और पुत्री ममता का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीण महिलाएं सकुशल निकलने की बात कहकर ढांढस बंधा रही थीं।
विज्ञापन
----
दमकल पहुंची न चिकित्सक
सूचना के बाद भी घटनास्थल पर न दमकल कर्मी पहुंचे और न चिकित्सक। ग्रामीणों का कहना था कि यदि दमकल कर्मी और चिकित्सक समय से आकर जगतराम को निकलाने तरीका बता देते तो बचाव कार्य में तेजी आ जाती। साथ ही कुएं में ऑक्सीजन की व्यवस्था कर देते।
------
10 बजे के लगभग फिर गिरी मिट्टी
ग्रामीण जब जेसीबी से मिट्टी हटा रहे थे तभी सुबह लगभग 10 बजे फिर से मिट्टी गिर गई। इससे बचाव कार्य में लगे लोगों के सामने परेशानी बढ़ गई।
-----------
घटनाक्रम एक नजर में
सुबह 8.00 बजे जगराम, पुत्र उमेश और पुत्री ममता घर से निकले
8.25 बजे बोरिंग से ईंटों को निकालना शुरू किया
8.35 बजे मिट्टी की ढाय भरभरा कर गिरी
8.40 बजे उमेश गड्ढे से निकल कर भागा और गांव में सूचना दी
8.45 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे
8.50 बजे प्रशासन को फोन से सूचना दी।
9.15 बजे गांव का सुनील अपनी जेसीबी के साथ पहुंचा
9.40 बजे ग्राम कंझरा से दूसरी जेसीबी मदद को पहुंची
9.50 बजे सीओ व एसओ मौके पर पहुंचे, खोदाई शुरू कराई
10.10 बजे तीसरी जेसीबी अधिकारियों ने मंगाई
10.20 बजे तक बड़ी संख्या में ग्रामीण, दर्जनों ट्रैक्टर मौके पर पहुंचे
10.30 बजे तीनों जेसीबी ने तेज गति से खोदाई शुरू की
10.45 बजे तक कुआं एक बड़े गड्ढेे में तब्दील
दोपहर एक बजे: सफलता न मिलने पर बड़ी क्रेन मंगाई गई।
1.30 बजे रास्ता न होने से बड़ी क्रेन नहीं पहुंची
1.45 बजे एक जेसीबी काम बंद कर रास्ता बनाने में जुटी
2.00 बजे बड़ी राउंड क्रेन मौके पर पहुंची, खुदाई शुरू
2.10 बजे 108 एंबुलेंस पहुंची
2.20 बजे फायर ब्रिगेड न पहुंचनेेेेे पर लोगों में आक्रोश
3.00 बजे सैफई ब्लाक प्रमुख तेजप्रताप सिंह यादव मौके पर पहुंचे
3.10 बजे परिवारीजनों को बंधाया ढांढस
3.25 बजे अपर जिलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे
4.00 बजे 35 फीट गहरा गड्डा होने पर भी नहीं मिला जगतराम।