फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   मेंबर साहब के आदर्शों पर चलें सपाई

मेंबर साहब के आदर्शों पर चलें सपाई

Fri, 07 Feb 2014 05:43 AM IST
Mainpuri
Mainpuri Updated Fri, 07 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
करहल। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने बाईपास रोड स्थित नवनिर्मित चौधरी नत्थू सिंह डिग्री कालेज का उद्घाटन कि या। उन्होंने कहा कि मैंबर साहब (चौधरी नत्थू सिंह) ने जहां उन्हें राजनीति में आगे बढ़ाने का काम किया वहीं शिक्षा के उन्नयन के लिए हमेशा कार्य करते रहे। सपा कार्यकर्ताओं को उन्हें अपना आदर्श मानना चाहिए।
विज्ञापन

गुरुवार को कालेज के उद्घाटन के बाद उन्होंने चौधरी नत्थू सिंह को अपना राजनीतिक गुरु बताते हुए कहा कि उनके जैसा त्यागवान नेता पूरे देश में नहीं हुआ। अपने छात्र जीवन और मेंबर साहब द्वारा राजनीति में लाने और अपनी सीट छोड़कर उन्हें विधानसभा का चुनाव लड़वाकर जिताने की चर्चा करते हुए कहा कि ऐसे नेता को आदर्श बनाने वाले कभी असफल नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि मेंबर साहब के पुत्र ने उनके नाम पर डिग्री कालेज खोलने का काम कर उनके अधूरे सपने को पूरा करने का काम किया है। वह और मुख्यमंत्री अखिलेश कालेज को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद करेंगे।
विज्ञापन

पंचायतीराज सलाहकार सुभाष चंद्र यादव ने सपा मुखिया को चांदी की गदा और कालेज के निदेशक डाक्टर धीरज यादव और नीरज यादव ने चांदी की साइकिल भेंट की। राहुल यादव ने तलवार और कालेज की ओर से चांदी का मुकुट पहनाया। सुभाष चंद्र यादव ने चुनाव के लिए पांच लाख रुपये की थैली भी भेंट की। सभा को राज्यमंत्री आलोक शाक्य, लोकसभा चुनाव प्रभारी नरेश उत्तम, विधायक सोबरन सिंह यादव, ब्रजेश कठेरिया, सैफई के ब्लाक प्रमुख तेजप्रताप यादव, डाक्टर रामकुमार यादव, नईम चौधरी, राकेश यादव, ब्रजकुमार यादव, तोताराम यादव आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा और संचालन राम नारायण बाथम एवं अश्वनी यादव ने किया। डीएम वीके पवार, एसपी श्रीकांत सिंह, एडीएम डाक्टर चंद्रभूषण आदि अधिकारी सभा के दौरान व्यवस्थाएं देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूप में गश खाकर गिरे पुलिस कर्मी
दोपहर में तेज धूप के चलते सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी काफी परेशान रहे। सभा के दौरान आरक्षी संतोष कुमार गश खाकर ऐसे गिरे कि उनके चेहरे पर काफी चोट आ गई। दो और पुलिस कर्मी भी गिरकर चोटिल हो गए।


विकलांग नहीं पहुंच सके ज्ञापन देने
सपा मुखिया को जहां कई संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा ज्ञापन देने की होड़ रही। वहीं विकलांग ज्ञापन देने सभा स्थल तक नहीं पहुंच सके। विकलांगों को कस्बे के बाहर बने थाने पर ही रोक लिया गया। भीड़ से ज्ञापन लेने का कार्य एसडीएम सदर एसएन यादव ने संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed