फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   सड़क हादसों में दो की मौत

सड़क हादसों में दो की मौत

Thu, 17 Oct 2013 05:37 AM IST
Mainpuri
Mainpuri Updated Thu, 17 Oct 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली के महमूदनगर निवासी जान मोहम्मद उर्फ सोनू (15) ईद-उल-जुहा की नमाज अदा करने के बाद घर आया था। दोपहर को साइकिल से मोहल्ले के आमिद उर्फ अमित (13) और साहिल (10) के साथ फूलबाग घूमने गया था। साइकिल सोनू चला रहा था। कुरावली रोड पर कचहरी तिराहे पर कुरावली की ओर जा रहे ट्रैक्टर ने साइकिल को रौंद दिया। इससे सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। आमिद और साहिल को गंभीर चोटें आईं। चालक ट्रैक्टर को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस, खानकाहे रशीदिया के सज्जादानशीन बबलू मियां, जिला पंचायत सदस्य सतीश यादव आदि मौके पर पहुंच गए। वहीं थाना कोतवाली के गड़ेरी निवासी संतोष दुबे गांव के हरवीर के साथ बाइक से बुधवार की दोपहर मैनपुरी से डीजल लेकर गांव जा रहे थे। औंछा रोड पर नगला पीपल के समीप सामने से आई बोलरो ने टक्कर मार दी। दोनों को गंभीर चोटें आई। चालक बाइक लेकर भाग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचार के दौरान संतोष की मौत हो गई। उधर, थाना कोतवाली के देवी रोड निवासी राजेंद्र प्रसाद मंगलवार की देरशाम पत्नी साधना के साथ बाइक से कुरावली जा रहे थे। कुरावली क्षेत्र में महादेवा के पास सामने से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। कुरावली के सदर बाजार निवासी रामवीर बुधवार की सुबह बाइक से भतीजे रामू के साथ मैनपुरी जा रहे थे। थाना बिछवां क्षेत्र में अंजनी के पास पीछे से आई जीप ने टक्कर मार दी। इससे दोनों को चोटें आईं। भोगांव के जीटी रोड निवासी सुभाष चंद्र बाइक से मैनपुरी जा रहे थे। ललूपुर के पास पीछे से आई जीप ने टक्कर मार दी। सभी घायलाें को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed