फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   मैजिक पलटने से किशोर की मौत, छह घायल

मैजिक पलटने से किशोर की मौत, छह घायल

Mon, 14 Oct 2013 05:37 AM IST
Mainpuri
Mainpuri Updated Mon, 14 Oct 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी/भोगांव। थाना कोतवाली क्षेत्र में अनियंत्रित टाटा मैजिक पलटने से किशोर की मौत हो गई। जबकि छह को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, भोगांव क्षेत्र में खर्रा पुलिया पर कार पलटने से चालक को चोटें आई हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रविवार की शाम टाटा मैजिक (यूपी84टी/2486) का चालक करहल से मैनपुरी जा रहा था। कोतवाली क्षेत्र में सिंहपुर पुल के समीप अनियंत्रित मैजिक सड़क किनारे पलट गई। चालक मैजिक को छोड़कर भाग गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही एसडीएम सदर एसएन यादव और कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए। मैजिक पलटने से अंकित (15) निवासी पुसैना थाना कोतवाली की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इसमें सवार अंकित के भाई सतेंद्र, बहन सुधा के अलावा मौजश्री, रजनी निवासी मखिया थाना करहल, शहनाज, मैजिक का हेल्पर विक्की बाथम निवासी गाड़ीवान थाना कोतवाली को गंभीर चोटें आई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उनके परिवार वालों को सूचना दी है।
विज्ञापन

जिला फर्रुखाबाद के थाना मेरापुर के नदौरा निवासी दुर्वेश सिंह शनिवार की रात कार (यूपी76डी/2235) में सवार होकर मैनपुरी से गांव जा रहे थे। भोगांव क्षेत्र में नाला खर्रा पुलिया के पास सामने से आ रहे ट्रक की लाइट से उनका कार से नियंत्रण खो गया और वह नाले में जा गिरी। इससे दुर्वेश को चोटें आई। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्वेश के चाचा शिववीर भी परिवारी जनों के साथ वहां आ गए। पुलिस ने कार को क्रेन मंगाकर बाहर निकलवाया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के संबंध में शिववीर ने थाने में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed