फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   लापरवाही पर एएनएम के खिलाफ रिपोर्ट

लापरवाही पर एएनएम के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 13 Oct 2013 05:37 AM IST
Mainpuri
Mainpuri Updated Sun, 13 Oct 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना बिछवां क्षेत्र में शुक्रवार को टीका लगने के बाद बालक की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद बालक के पिता ने एएनएम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बालक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

नगला कोठी निवासी दिनेश चंद्र शाक्य के पुत्र तीन माह के पुत्र गौरव की टीकाकरण के बाद शुक्रवार को गांव में ही मौत हो गई थी। गौरव की मौत के बाद टीकाकरण करने आई पीएचसी सुल्तानगंज की एएनएम राजबेटी तिवारी गांव से बिना बताए चली गई थी। दिनेश ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गांव पहुंचकर जानकारी जुटाई। गांव में पता चला कि एएनएम ने एक ही स्थान पर बैठकर गांव के कई बच्चों को टीका लगाया था।
विज्ञापन

गौरव की मां कौशल्या का आरोप है कि बुधवार और शनिवार को टीकाकरण किया जाता है लेकिन एएनएम ने शुक्रवार को ही टीकाकरण किया। एएनएम ने गौरव को एक साथ दो टीका लगाए थे। उसके बाद गौरव की मौत हो गई। पुलिस ने दिनेश की तहरीर पर एएनएम के खिलाफ टीकाकरण में लापरवाही बरतने से गौरव की मौत हो जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीकाकरण के बाद तीन की हालत बिगड़ी
टीकाकरण के बाद गांव में तीन बच्चों का हालत बिगड़ गई। गांव के जितेंद्र शाक्य के चार माह के पुत्र बंटू, पेशकार बाथम के पांच माह के पुत्र शिवम, जगदीश शाक्य के दो माह के पुत्र सुखवेंद्र को हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टीकाकरण से पहले भी हो चुकी मौत
थाना बेवर के गांव लालपुर निवासी रामसुंदर यादव के दो माह के पुत्र पवन को गांव में 25 सितंबर को एएनएम कुसुम कुमारी ने टीका लगाया था। रात में ही उसका शरीर नीला पड़ गया था। 26 सितंबर की सुबह हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसको बेवर अस्पताल लाए थे। वहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया था।


एएनएम को किया निलंबित
सीएमओ डाक्टर वीके गुप्ता ने बताया कि एएनएम राजबेटी तिवारी ने नियमों का उल्लंघन किया है। टीकाकरण का दिन नहीं होने के बाद भी शुक्रवार को गांव पहुंचकर टीकाकरण किया है। एएनएम ने कार्य में घोर लापरवाही बरती है। उसको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एएनएम के खिलाफ विभागीय जांच कराई जाएगी। वहीं इस संबंध में पीएचसी सुल्तानगंज के प्रभारी जीडी सिंह ने बताया कि हो सकता है एएनएम ने पुरानी वैक्सीन लगा दी हो। जांच के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed